Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदिरा मैराथन में फूट-फूटकर रोया एथलीट:बोला-21 किमी दौड़ चुका था, स्कूटी की टक्कर से सपना टूटा

    1 day ago

    4

    0

    प्रयागराज में इंदिरा मैराथन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था की लापरवाही ने एक धावक का सपना तोड़ दिया। करीब 20-21 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर चुके धावक को पीछे से आई एक स्कूटी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। इसके बाद उसे दौड़ छोड़नी पड़ी। उसने दावा किया कि जिस समय हादसा हुआ, वह कई धावकों से आगे चल रहा था। चोट लगने के बावजूद वह दौड़ पूरी करना चाहता था, लेकिन साथियों ने उसे रोक दिया। इसके बाद वह सड़क पर ही फूट-फूटकर रोने लगा। घायल धावक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है। उसने खुद को प्रयागराज का निवासी बताया। रंजीत पहले भी इंदिरा मैराथन में हिस्सा ले चुका है। इस बार भी वह पूरी तैयारी के साथ दौड़ में शामिल हुआ था। करीब आधी दूरी तय करने के बाद वह अच्छी स्थिति में था और कई प्रतिभागियों को पीछे छोड़ चुका था। उसे उम्मीद थी कि इस बार वह बेहतर प्रदर्शन करेगा, लेकिन बीच रास्ते हुए हादसे ने उसकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। महिला पुलिसकर्मी चला रही थी स्कूटी रंजीत के मुताबिक, वह पूरी रफ्तार से दौड़ रहा था। करीब 20-21 किलोमीटर की दूरी तय कर लगभग रिटर्निंग प्वाइंट चुका था। इसी दौरान पीछे से आई एक स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। स्कूटी एक महिला पुलिसकर्मी चला रही थी। उसके पीछे एक युवती भी बैठी हुई थी। टक्कर लगने से रंजीत घायल हो गया। उसके शरीर पर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। उधर स्कूटी पर पीछे बैठी युवती भी जख्मी हुई। हादसे के बाद रंजीत की हालत देखकर आसपास मौजूद लोग और उसके साथी भी परेशान हो गए। हालांकि, उसकी चिंता चोट से ज्यादा दौड़ पूरी न कर पाने को लेकर थी। वह किसी भी तरह दोबारा दौड़ने की कोशिश कर रहा था। चोट लगी, खून निकला, फिर भी दौड़ने की जिद हादसे के बाद रंजीत के साथी उसे समझाते रहे कि चोट लगी है, इसलिए अब दौड़ना ठीक नहीं होगा। उसे आराम करने और इलाज कराने की सलाह दी गई। लेकिन रंजीत दौड़ छोड़ने को तैयार नहीं था। उसका कहना था कि वह इतनी दूर तक दौड़ चुका है और अब कुछ ही दूरी बाकी है। वह किसी भी तरह अपनी दौड़ पूरी करना चाहता था। जब साथियों ने उसे चोट का हवाला देकर आगे दौड़ने से रोक दिया तो वह फूट-फूटकर रोने लगा। उसकी आंखों में आंसू थे और वह अपनी मेहनत बेकार चले जाने से बेहद निराश था। लहूलुहान हालत में भी दौड़ पूरी करने की उसकी जिद वहां मौजूद लोगों को भावुक कर गई। धावकों के लिए रिजर्व लेन में स्कूटी कैसे पहुंची? इस घटना ने इंदिरा मैराथन के दौरान की गई ट्रैफिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मैराथन के दौरान धावकों के लिए अलग लेन रिजर्व रखी जाती है, ताकि उन्हें बिना किसी बाधा के दौड़ने का मौका मिल सके। इसके बावजूद उसी लेन में स्कूटी कैसे पहुंच गई? सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब धावक सड़क पर दौड़ रहे थे तो वहां दोपहिया वाहन को जाने की अनुमति किसने दी? अगर धावकों के लिए निर्धारित लेन में वाहनों की आवाजाही हो रही थी तो फिर ट्रैफिक नियंत्रण के इंतजाम कितने प्रभावी थे? महिला पुलिसकर्मी की स्कूटी वहां तक कैसे पहुंची और उसे रोकने के लिए मौके पर कोई व्यवस्था क्यों नहीं थी? ट्रैफिक इंस्पेक्टर बोले- घटना की जानकारी नहीं इस संबंध में ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। इस तरह की कोई सूचना उनके संज्ञान में नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में झुग्गियों में लगी भीषण आग:मेरठ रोड पर कृष्णा नगर में 1 Km से देखा धुआं
    Next Article
    पराली जलाई तो लगेगा 30 हजार तक जुर्माना:बिना एसएमएस मशीन वाले कंबाइन हार्वेस्टर पर भी होगी कार्रवाई, जैविक खाद बनाने पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment