Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में स्टंटबाजों पर 33 हजार का चालान:बुलेट से करतब दिखाने पर पुलिस ने की कार्रवाई, SSP की चेतावनी

    2 hours ago

    2

    0

    इटावा में सड़कों पर स्टंट कर रहे युवाओं के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बुलेट और अन्य दुपहिया वाहनों पर खतरनाक करतब दिखाना, युवाओं को भारी पड़ रहा है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने अभियान चलाकर स्टंट करते पकड़े गए युवकों पर कुल 33 हजार रुपये का चालान काटा है। इस कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप मचा हुआ है। शहर में पिछले कुछ समय से बाइक स्टंट की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। खासतौर पर बुलेट मोटरसाइकिल पर खतरनाक करतब दिखाने के वीडियो भी सामने आ रहे थे। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान जो भी युवक स्टंट करता मिला, उसके खिलाफ तुरंत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि ऐसे स्टंट न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बनते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने युवाओं और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि सड़कें स्टंट के लिए नहीं होतीं, बल्कि सुरक्षित यात्रा के लिए होती हैं। उन्होंने कहा कि युवा जोश में आकर अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में न डालें। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने को कहा गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर पुलिस की टीमों की तैनाती बढ़ा दी गई है। यदि कोई भी व्यक्ति बाइक या कार से स्टंट करता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ न सिर्फ भारी चालान होगा, बल्कि वाहन सीज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना मान्यता चल रहे स्कूलों की तैयार हो रही सूची:कोचिंग में पढ़ाने वाले स्कूल के शिक्षकों पर गिरेगी गाज, अभियान चलाकर होगी कार्रवाई
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:फजलगंज में तीन दिन से बिजली नहीं, कारखाने ठप, अफसर बातकर उठा ले गए सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment