Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में मिशन शक्ति फेज-5.0 की शुरुआत:महिला पुलिस की बाइक-स्कूटी रैली, सुरक्षा का दिया संदेश

    20 hours ago

    2

    0

    इटावा में वासंतिक नवरात्र के अवसर पर जिले में “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण का भव्य शुभारंभ किया गया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करने के उद्देश्य से इटावा पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की बाइक और स्कूटी रैली निकाली। रैली के जरिए आमजन को जागरूक करने का संदेश दिया गया। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जिले में अभियान की शुरुआत बड़े स्तर पर की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई। महिला पुलिसकर्मियों की निकली जागरूकता रैली 19 मार्च को आयोजित कार्यक्रम के तहत महिला उपनिरीक्षकों और रिक्रूट महिला आरक्षियों की बाइक और स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह ने किया। इसमें पीआरवी वाहन और शक्ति मोबाइल भी शामिल रहे, जिससे रैली प्रभावशाली नजर आई। प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी रैली रैली रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू होकर मोतीझील, अटल, एसएसपी, ईदगाह, शास्त्री, बलराम सिंह, पटेल और नुमाइश चौराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर लोगों ने रैली को देखा और सराहा। महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बना दिया। पुलिस ने संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए वह पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। नौ दिनों तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि मिशन शक्ति के इस चरण के तहत नौ दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह रैली उसी श्रृंखला की शुरुआत है और आगे भी जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी। अधिकारी और पुलिस बल रहा मौजूद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, नगर सर्किल के थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लव मैरिज के 4 माह बाद ही नर्स की हत्या:गुरुग्राम के लैब टेक्नीशियन ने 'पर्सनल बात' करने बुलाया, इंजेक्शन लगाकर मार डाला
    Next Article
    बदायूं HPCL हत्याकांड: दोनों अफसरों का सामान परिजनों को सौंपा:सुधीर गुप्ता के पास मिले ₹19,410 और घड़ी; हर्षित के बैग से अंगूठी, ब्लूटूथ, दस्तावेज बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment