Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में खाली सिलेंडर लेकर DM आवास पहुंचे लोग:एक सप्ताह से बुकिंग के बावजूद गैस नहीं मिली, नहीं हो सकी मुलाकात

    7 hours ago

    2

    0

    इटावा में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा उस समय सामने आ गया, जब रविवार को करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग खाली गैस सिलेंडर लेकर जिलाधिकारी आवास पहुंच गए। एक सप्ताह से ज्यादा समय से बुकिंग के बावजूद गैस न मिलने से नाराज लोगों ने डीएम से मिलने की कोशिश की, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी और कर्मचारियों ने समझाकर वापस भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने गैस न मिलने की समस्या को लेकर नाराजगी जताई। गैस न मिलने से लोग परेशान इटावा शहर में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी समस्या को लेकर शहर के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग मोटरसाइकिल और स्कूटी पर खाली गैस सिलेंडर लेकर जिलाधिकारी आवास पहुंच गए। यह तस्वीरे सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई है। लोगों का कहना है कि उन्होंने एक सप्ताह पहले ही गैस बुकिंग कर दी थी, लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है, जिससे घर का कामकाज प्रभावित हो रहा है। डीएम से नहीं हो सकी मुलाकात शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने जिलाधिकारी से मिलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मुलाकात का मौका नहीं मिला। डीएम आवास पर मौजूद कर्मचारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। लोगों का कहना है कि अधिकारी एक तरफ जिले में गैस की कोई कमी न होने की बात कर रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर उन्हें गैस नहीं मिल रही है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताई स्थिति मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी अमित सोनी ने बताया कि वह वहां से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि करीब 20-25 लोग अपने वाहन पर खाली गैस सिलेंडर लेकर खड़े हैं और जिलाधिकारी से मिलने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि लोग गैस की किल्लत से परेशान हैं और अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए भटक रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में जल अर्पण-2026 कार्यक्रम आयोजित:विधायक-सीडीओ की मौजूदगी, पेयजल योजना के कार्यकर्ता सम्मानित
    Next Article
    सरकार के 9 साल पूरे होने पर विकास मेला आयोजित:लाभार्थियों को गैस सब्सिडी और राशन कार्ड बांटे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment