Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में एक साल बाद भाजपा कार्यसमिति का गठन:28 सदस्यीय जिला कार्यसमिति घोषित, नए चेहरों को जिम्मेदारी

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा। एक वर्ष पहले तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अरुण कुमार गुप्ता उर्फ अन्नू को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके बाद से कार्यसमिति गठन का इंतजार किया जा रहा था। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद शनिवार देर रात 28 सदस्यीय जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है, जिसमें अलग अलग पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है और संगठन को मजबूती देने की कोशिश की गई है। जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद करीब एक साल तक कार्यसमिति का गठन नहीं हो पाया था, जिससे संगठन के अंदर चर्चा का माहौल बना हुआ था। अब देर रात घोषित सूची के साथ यह इंतजार खत्म हो गया है। पार्टी ने संतुलन बनाते हुए अलग अलग वर्गों और क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को शामिल किया है, ताकि संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत हो सके। उपाध्यक्ष और महामंत्री पद घोषित सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष पद पर बिरला शाक्य, अनुज जाटव, संजीव भदौरिया, अशोक चौबे, यशवर्धन चौधरी, अमन चौधरी, कृष्णनारायण तिवारी और अमित तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला महामंत्री के रूप में जितेंद्र गौड़, हरनाथ सिंह कुशवाह और सतेंद्र राजपूत को नियुक्त किया गया है, जो संगठन के संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे। जिला मंत्री और संगठन जिला मंत्री पद पर आयुष राज कोरी, एड़ो मधु तोमर, प्रीति दुबे, सुरेश राजपूत, जितेंद्र पाल, संजू बाबू शाक्य, अभिषेक मिश्रा और राजकमल यादव को शामिल किया गया है। इसके अलावा जिला कोषाध्यक्ष के रूप में राजकुमार वर्मा और सह कोषाध्यक्ष के रूप में समीर सक्सेना को जिम्मेदारी दी गई है, जो संगठन के आर्थिक प्रबंधन को संभालेंगे। मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी टीम भी तय संगठन ने मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म को ध्यान में रखते हुए भी जिम्मेदारियां तय की हैं। जिला मीडिया प्रमुख के रूप में रोहित शाक्य, जिला मीडिया सह प्रमुख के रूप में अभिषेक प्रताप और अंकित सैनी को नियुक्त किया गया है। जिला सोशल मीडिया प्रमुख संदीप भदौरिया सोनू बनाए गए हैं, जबकि जिला आईटी प्रमुख शरद तिवारी और आईटी सह प्रमुख के रूप में दीपेंद्र चौहान दीपू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को मजबूत करने की उम्मीद नई कार्यसमिति के गठन के बाद पार्टी में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। माना जा रहा है कि यह टीम आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में अहम भूमिका निभाएगी। संगठन ने अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं के संतुलन के साथ टीम बनाकर जिले में अपनी पकड़ मजबूत करने का संदेश दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मिस्टर पीलीभीत' की टिप्पणी पर वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन:पीलीभीत में गैस चौराहे पर चक्का जाम किया, पुलिस ने संभाला मोर्चा
    Next Article
    मुरादाबाद के होटल में पुलिस का छापा:3 महिलाएं और 5 युवक आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment