Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में अभ्युदय योजना के तहत सम्मान समारोह:सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया, छात्रों को प्रेरणा मिली

    20 hours ago

    1

    0

    इटावा। विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत अभ्युदय संवाद एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक सरिता भदौरिया ने की, जबकि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरिता भदौरिया द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नौकरी और अभ्यर्थियों के बीच सबसे बड़ी कमी योग्यता की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब चयन प्रक्रिया पहले से अधिक पारदर्शी हो चुकी है और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए अवसर बढ़े हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सही उपयोग करने और पूरी मेहनत के साथ लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। अभ्युदय योजना से मिल रहा बड़ा सहारा विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि इसके माध्यम से उन्हें निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग मिल रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्राचीन विक्टोरिया हॉल में विद्यार्थियों के लिए कोचिंग और लाइब्रेरी की व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर बेहतर तैयारी संभव हो सकेगी। सफल अभ्यर्थियों ने साझा किए अनुभव कार्यक्रम में आईएएस 2025 के चयनित आदित्य कुमार सिंह समेत कई अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। आदित्य कुमार सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सीमित संसाधनों में भी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने नियमित पढ़ाई, सकारात्मक माहौल और मजबूत मानसिक स्थिति को सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तैयारी में रोजाना 6 से 7 घंटे और मुख्य परीक्षा के दौरान 14 से 15 घंटे तक पढ़ाई की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली जिलाधिकारी का तबादला, अरविंद कुमार सहारनपुर भेजे गए:आलोक कुमार यादव को शामली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया
    Next Article
    प्रयागराज में परशुराम शोभा यात्रा में लहराया गया फरसा-तलवारें:सोशल मीडिया पर लोग कर रहे कमेंट्स, भीड़ से मार्केट में लगा जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment