Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा की मृदुल ने इंटरमीडिएट में किया टॉप:चौधरी सुघर सिंह विद्यालय की छात्रा ने 472 अंक हासिल किए

    4 hours ago

    1

    0

    इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र के चौधरी सुघर सिंह विद्यालय की इंटरमीडिएट की छात्रा मृदुल ने 472 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में मृदुल ने 472 अंक हासिल कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। याचिका ने 470 अंक के साथ दूसरा स्थान पाया, जबकि प्रीति पाल 465 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। मोनिका ने 464 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया, जिससे विद्यालय का नाम रोशन हुआ। अन्य विद्यार्थियों का भी दमदार प्रदर्शन अदिति दीक्षित और पल्लवी ने 463-463 अंक के साथ संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया। स्वार्थी 461 अंक के साथ छठे स्थान पर रहीं। मुस्कान यादव और वंशिका ने 460-460 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया, जबकि अभिव्यक्ति ने 451 अंक के साथ जनपद में दसवां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में जश्न का माहौल परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमेन डॉ. बृजेश चंद्र यादव, उप चेयरमेन डॉ. भुवनेश चंद्र यादव, निदेशक अनुज मोंटी यादव, प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहे। मेहनत और मार्गदर्शन का नतीजा विद्यालय के निदेशक अनुज मोंटी यादव ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और मजबूत शिक्षण प्रणाली का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और संस्कार में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। डॉक्टर बनना चाहती हैं मृदुल जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मृदुल ने बताया कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। उनके पिता गजेंद्र सिंह किसान हैं और परिवार ने हमेशा उनकी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया। मृदुल ने बताया कि जैसे ही उन्हें कॉलेज से प्रथम स्थान की सूचना मिली, पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी नंबर प्लेट लगी बोलेरो से शराब बरामद:देवरिया में 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
    Next Article
    पहाड़ा न सुनाने पर छात्र को बेरहमी से पीटा:बच्चे की पीठ पर जख्म, पिता बोले- 4 दिन से ट्यूशन पढ़ा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment