Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर भीषण हादसा:सिद्धार्थनगर में 18 वर्षीय युवक की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

    5 hours ago

    1

    0

    इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर करहियां पेट्रोल पंप के पास 6 अप्रैल सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के चरखवा गांव निवासी शाहआलम (18) पुत्र मोहम्मद उमर अपने साथी महफूज़ (26) पुत्र अहमद अली के साथ मोटरसाइकिल से इटवा जा रहे थे। करहियां पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उनकी मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में शाहआलम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चला रहे महफूज़ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस कर रही मामले की जांच दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गई। इस मोटरसाइकिल पर सवार प्रदीप (20) और पार्वती (40) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इटवा अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल महफूज़ को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक शाहआलम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पारिवारिक विवाद कारण बताया जा रहा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    कन्नौज में किसान यूनियन का प्रदर्शन:स्मार्ट मीटर, महंगी किताबों पर अंकुश लगाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment