Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा आबादी क्षेत्र में फिर दिखा लकड़बग्घा, लोगों में दहशत:एक हफ्ते में दूसरी बार आबादी में आने से बढ़ी चिंता

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में इन दिनों लकड़बग्घे की मौजूदगी से लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। एक सप्ताह पहले बाइस ख्वाजा कब्रिस्तान के पास दिखाई देने के बाद वही जंगली जानवर शनिवार रात आबुधाबी अंसारी मोहल्ले में भी देखा गया। लगातार दूसरी बार आबादी में नजर आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है और वन विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की जा रही है। शनिवार रात जैसे ही लकड़बग्घा मोहल्ले में घुसा, लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह जानवर कुत्ते जैसा दिखता है, लेकिन बेहद खतरनाक है। कई लोगों ने अपने घरों की छतों से उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया। अचानक जंगली जानवर को देख लोग अपने घरों में दुबक गए। कुत्तों के घेरने पर बदला रास्ता मोहल्ले के आवारा कुत्तों ने लकड़बग्घे को चारों ओर से घेर लिया और जोर-जोर से भौंकने लगे। इस पर वह कुछ देर तक इधर-उधर भटकता रहा और फिर मौका देखकर अपना रास्ता बदलते हुए जंगल की ओर भाग गया। हालांकि उसके जाने के बाद भी इलाके में डर का माहौल बना रहा। बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता लकड़बग्घे के बार-बार आबादी में आने से सबसे ज्यादा चिंता बच्चों की सुरक्षा को लेकर है। ईद का त्यौहार होने के कारण मोहल्लों में बच्चों की आवाजाही ज्यादा है। ऐसे में लोगों को डर है कि कहीं यह जंगली जानवर किसी बच्चे या व्यक्ति पर हमला न कर दे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग स्थानीय निवासियों ने वन विभाग को सूचना देकर लकड़बग्घे को जल्द पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन से अपील की गई है कि इलाके में टीम भेजकर निगरानी बढ़ाई जाए और जंगली जानवर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में युवती ने रेलवे ट्रैक पर बनाई रील्स:वीडियो वायरल होने पर जीआरपी ने संज्ञान लिया, जांच शुरू
    Next Article
    नोएडा में 1.56 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप:कंपनी के पूर्व कर्मचारी समेत 4 पर मुकदमा, पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment