Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटरमीडिएट टॉपर योगेश राठौर ने बताया सफलता का राज:माता-पिता और स्कूल स्टाफ को दिया श्रेय, ब्रह्म मुहूर्त में करते थे पढ़ाई

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉप करने वाले योगेश राठौर ने अपनी सफलता का क्रेडिट माता-पिता और स्कूल स्टाफ को दिया है। उसने कहाकि पढाई का सबसे उपयुक्त समय सुबह ब्रह्म मुहूर्त होता है और मैंने उसी मुहूर्त में सबसे अधिक पढ़ाई की। योगेश राठौर के पिता धर्मेंद्र किसान हैं और वह खेतीबाड़ी से ही परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पूरा परिवार किनौरा गांव में रहता है। योगेश तीन भाई हैं, जिनमें से एक बड़ा और एक योगेश से छोटा है। योगेश ने बताया कि गांव में रहकर पढ़ाई करने में सबसे बड़ी बाधा बिजली कटौती होती है। जिस कारण पढाई डिस्टर्ब होती थी। समस्या को देखते हुए पापा ने पिछले वर्ष इनवर्टर लगवा दिया था। तब से पढ़ाई सुचारू रूप से चल पा रही है। योगेश ने बताया कि प्रतिदिन 8 से 10 घण्टे पढ़ाई की है, तब जाकर सफलता मिल सकी। उन्होंने कहाकि अमूमन छात्र रात को देर तक जागकर पढ़ने का प्रयास करते हैं, जबकि पढ़ने का सबसे अच्छा समय सुबह ब्रह्म मुहूर्त का है। 3 से 4 बजे जागकर हर दिन पढ़ाई की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना गिट्टी वाली पटरियों पर दौड़ेगी मेट्रो:कॉरिडोर-2 के अंडरग्राउंड ट्रैक में ढलाई शुरू, नहीं रहेगा मेंटेनेंस का झंझट
    Next Article
    गाजियाबाद में पोक्सो एक्ट पर बच्चों की कार्यशाला:दृष्टिबाधित और श्रवण बाधित बच्चों व अभिभावकों को दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment