Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्पेक्टर ने 8 मिनट में 100 गालियां दीं:थाने में पत्रकार को 2 दिन बैठाए रखा; कौशांबी में पीड़ित बोला- रोज लाठी से मारते थे

    5 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में तैनात इंस्पेक्टर ने कवरेज कर रहे एक पत्रकार को 8 मिनट में 100 से ज्यादा गालियां दीं। उसने धमकाया- ‘राइफल से गोली मार दूंगा। तुम्हारे मुंह पर यूरिन कर दूंगा। एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा लिखकर अंदर कर दूंगा।’ इस्पेक्टर के आदेश पर चौकी इंचार्ज, पत्रकार को जबरिया थाने उठाकर ले गया। पीड़ित के अनुसार, थाने में उसके साथ मारपीट की गई। थाने में बुधवार देर रात से शुक्रवार दोपहर तक बैठाकर रखा गया। मामला सराय अकिल थानाक्षेत्र के कनैली चौकी का है। आरोपी गालीबाज इंस्पेक्टर का नाम वीर प्रताप सिंह है। उसका एक ऑडियो भी सामने आया है। पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने जब एसपी से शिकायत की, तब जाकर पत्रकार को थाने से छोड़ा गया। 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला… स्थानीय पत्रकार आदित्य सिंह के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 5.30 बजे खबर कवर करने के लिए वह कनैली चौकी गए थे। वहां एक महिला पेड़ काटने की शिकायत करने के लिए आई थी। महिला के प्रार्थना पत्र की फोटो उन्होंने खींच ली। इस पर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह नाराज हो गए। इंचार्ज ने वीडियो बनाते हुए आदित्य को धमकाया कि चोरी का मुकदमा करा दूंगा। पत्रकार और चौकी इंचार्ज के बीच बहस होने लगी। इसके बाद आदित्य वहां से चले गए। पीड़ित पत्रकार के अनुसार, उनके जाने के बाद चौकी इंचार्ज ने इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह को पूरी बात बताई। रात करीब 9.30 बजे वह घर के पास चौराहे पर खड़े थे। चौकी इंचार्ज जितेंद्र और कुछ सिपाही वहां पहुंचे और उनको जबरिया उठाकर चौकी लेकर आए। जहां पहले से इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह मौजूद थे। वहां इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज ने उनको मां-बहन की गालियां देनी शुरू कर दीं। थाने में भी उनको मारा पीटा गया। इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने पत्रकार को गाली देते हुए कहा- एससी एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दूंगा। राइफल देखने के लिए नहीं है, गोली मार दूंगा। कितने बड़े पत्रकार हो गए हो…तुम हो क्या… औकात भूल गया तू… दिमाग खराब हो गया है इन टुटपुजियों का। हम यहां पट्टा करके नहीं आए हैं लेकिन इन सबकी…। तुम्हारी जात क्या है। पटक कर जूते-जूते मारो। गोली मार दिया करो। कई पत्रकारों को ठीक किया है। दो दिन तक बिना मुकदमे के बैठाए रखा गया पत्रकार ने आरोप लगाया कि थाने में पुलिसवालों ने लाठियों से पीटा। उनके सिर, पीठ और पैर में चोटें लगी हैं। दो दिन तक बिना किसी एफआईआर के बैठाए रखा गया। बिना किसी शिकायत, बिना किसी सबूत और धारा के उन्हें बुधवार की रात, गुरुवार पूरा दिन और पूरी रात बंद रखा गया। उन्हें रोज पीटा जाता था। पत्रकार संगठनों ने एसपी से मुलाकात की पुलिस कप्तान ने खेद जताया, बोले- जांच कराई जाएगी एसपी सत्यप्रकाश प्रजापति इस घटना पर खेद जताया है। उन्होंने कहा- पत्रकार के साथ पुलिसकर्मियों ने जो भी किया है, इसकी जांच सीओ ज्ञानेश्वर प्रसाद पांडेय को दी है। एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है, इसकी जांच कराई जा रही है। 24 घंटे के अंदर सीओ की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- अपर्णा यादव बोलीं- कलंकित करने वाली रात:विपक्ष का चेहरा दिखावटी, नारी शक्ति इनको कुचल देगी; लखनऊ में सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया लखनऊ में भाजपा नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार देर रात विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल गिरने को लेकर आयोग के पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ बीच सड़क पर सपा और कांग्रेस का झंडा जलाया, नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    परमाणु डील का क्या है सच, US लेगा ईरान का यूरेनियम? देखें बुलेटिन
    Next Article
    मत्स्य विभाग कार्यालय में इंस्पेक्टर-रिटायर बाबू में मारपीट, VIDEO:थप्पड़ और लात-घूंसे चले, कर्मचारियों ने कराया बीच-बचाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment