Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- वैभव सूर्यवंशी पहली गेंद पर आउट:ईशान ने बनाए 91 रन, शतक से चूके; गोपालगंज के साकिब ने यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा

    16 hours ago

    2

    0

    IPL के 19वें सीजन के 21वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा है। हैदराबाद की तरफ से तीसरे नंबर पर उतरे बिहार के ईशान किशन ने सिर्फ 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। 10वें ओवर में रवि बिश्नोई की चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। हालांकि वे शतक से चूक गए। 14वें संदीप शर्मा ने अपनी ही बॉल पर कैच किया। ईशान किशन 44 बॉल पर 91 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 6 छक्के, 8 चौके शामिल हैं। राजस्थान की पारी के दौरान ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले आउट हो गए। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव को डेब्यू कर रहे प्रफुल्ल हिंगे ने विकेट कीपर के हाथों कैच कराया। आज के IPL मैच में बिहार के तीन खिलाड़ी खेल रहे हैं। गोपालगंज के साकिब हुसैन ने हैदराबाद की ओर से IPL में अपनी डेब्यू किया है। वह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को 1 रन पर आउट किया। वैभव ने 4 मैचों में 200 रन बनाए वैभव ने 4 मैचों में 2 अर्धशतक की बदौलत 200 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में ऑरेंज कैप भी हासिल कर लिया है। तो वहीं ईशान किशन का परफॉर्मेंश 4 मैचों में ऐवरेज रहा है। सीजन के पहले मैच के बाद ईशान किशन कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाए हैं। पिछले मैच में वे सिर्फ 27 रन पर आउट हो गए थे। RR ने सभी चार मैच जीते, SRH ने 3 मुकाबले गंवाए हैदराबाद और राजस्थान के बीच इस सीजन यह पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमों का इस सीजन आज 5वां मैच रहेगा। RR सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल टॉप पर है। दूसरी ओर SRH 4 में से केवल 1 मैच जीत सकी, और 3 मैच हार चुकी है। हैदराबाद और राजस्थान के मैच से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL- 9 ओवर में राजस्थान का स्कोर 62/5:जडेजा और फरेरा में फिफ्टी पार्टनरशिप; हैदराबाद के प्रफुल्ल ने 4 विकेट झटके
    Next Article
    IPL में बना नया इतिहास, प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही मैच में किया करिश्मा, वैभव समेत 3 खिलाड़ी को डक पर किया आउट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment