Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- न्यू चंडीगढ़ में LSG Vs PBKS:पहले ओवर में पंजाब को झटका, डॉ. मशहूर गुलाटी बनकर पहुंचा फैन; सिद्धू ने VIDEO जारी किया

    11 hours ago

    2

    0

    पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच न्यू चंडीगढ़ में IPL का मैच खेला जा रहा है। पंजाब की टीम पहले बैटिंग कर रही है। पहले ओवर की तीसरी बॉल पर टीम को पहला झटका लगा। मोहम्मद शमी ने प्रभसिमरन को जीरो पर आउट किया। लोग बच्चों के साथ मैच देखने पहुंचे हैं। मैच से पहले बच्चे पंजाब किंग्स का टैटू बनवाते दिखे। फैंस में सबसे ज्यादा पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर को लेकर क्रेज है। उन्हें सरपंच का नाम दिया गया है। फैंस यही कह रहे हैं कि आज सरपंच साहब श्रेयस अय्यर 70-80 रन बनाएंगे। भारतीय सेना के घायल जवान भी मैच देखने पहुंचे हैं। इस बीच सुनील ग्रोवर के डॉ. मशहूर गुलाटी लुक में एक फैन मैच देखने स्टेडियम पहुंचा। सफेद कोट, गले में स्टेथोस्कोप और खास अंदाज में पहुंचे इस फैन को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब को सपोर्ट करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें वह गन्ने के खेत में खड़े दिखे। उन्होंने गन्ना हाथ में लेकर कहा- मित्रा पंजाब टॉप ऑफ द टेबल। दुनिया में सबसे ऊपर। पंजाब की टीम ने यहां पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं। वहीं लखनऊ अपने पांच मैचों में से सिर्फ दो ही मैच जीत पाई है और पिछले दोनों मैच लगातार हार चुकी है। 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से हार का सामना कर चुकी है। पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में 9 अंक के साथ टॉप पर है। वहीं लखनऊ की टीम आठवें नंबर पर है। मैच देखने पहुंच रहे फैंस के PHOTOS... मैच के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL-कोलकाता की सीजन में पहली जीत:राजस्थान को 4 विकेट से हराया; रिंकू का नाबाद अर्धशतक, वरुण-कार्तिक को 3-3 विकेट
    Next Article
    पश्चिम बंगाल: मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने कहा- "15 साल में TMC की निर्मम सरकार ने लूट में PHD कर ली"

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment