Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL मैच देखने लखनऊ पहुंचीं सारा तेंदुलकर:एयरपोर्ट पर फैन ने पूछा किसको सपोर्ट करेंगी LSG या GT? मुस्कुराते हुए निकल गईं

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL मैच खेला जाना है। इसको लेकर 10 अप्रैल को पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर लखनऊ पहुंचीं। वह लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर की बहन हैं। एक फैन ने उनसे लखनऊ एयरपोर्ट पर पूछा कि वह LSG को सपोर्ट कर रही हैं या GT को? उन्होंने जवाब नहीं दिया और मुस्कुराते हुए निकल गईं। सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ (LSG) टीम के खिलाड़ी हैं। उनके दोस्त शुभमन गिल गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हैं। सारा के साथ उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक भी नजर आईं। LSG टीम भी लखनऊ पहुंची कोलकाता के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद 10 अप्रैल को लखनऊ सुपर जेंट्स की टीम लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। टीम के साथ में करीब सभी खिलाड़ी और स्टाफ मौजूद रहे। 11 अप्रैल को टीम इकाना स्टेडियम में अभ्यास करेगी। मैच से पहले प्रेस वार्ता भी टीम की तरफ से की जाएगी। गुजरात ने की प्रैक्टिस गुजरात टाइटंस टीम 9 अप्रैल को लखनऊ पहुंच गई थी। गुजरात टाइटंस टीम की तरफ से इकाना स्टेडियम में आज प्रैक्टिस की गई। इसमें टीम के मेंटोर आशीष नेहरा काफी कूल अंदाज में दिखे। टीम की तरफ से राशिद खान, इशांत शर्मा सहित कई काफी देर तक पसीना बहाते हुए नजर आए। इस बीच टीम के खिलाड़ियों की तरफ से विकेट को भी देखा गया कि किस तरफ से विकेट बिहेव कर रही है। गुजरात टीम के प्रैक्टिस की 3 तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में SFI का विरोध प्रदर्शन:छात्रवृत्ति में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, प्रदर्शनकारी बोले- स्कॉलरशिप फॉर्म रिजेक्ट होने से छात्र परेशान
    Next Article
    मेरठ में 'समस्त पंजाबी दल' का गठन:विधानसभा चुनाव में मांगी हिस्सेदारी, जागरूकता के लिए निकाली बाइक रैली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment