Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- मुंबई ने हैदराबाद को 244 रन का टारगेट दिया:रायन रिकेल्टन ने नाबाद 123 रन बनाए, प्रफुल्ल हिंगे को 2 विकेट

    19 hours ago

    2

    0

    मुंबई इंडियंस ने IPL में बुधवार को हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन का टारगेट दिया। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 2 ओवर में बिना नुकसान के 25 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड क्रीज पर हैं। मुंबई के ओपनर रायन रिकेल्टन ने 55 गेंद पर नाबाद 123 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। रिकेल्टन के अलावा, विल जैक्स ने 46 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 31 रन बनाए। सनराइजर्स से प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट झटके। ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्‌डी को एक-एक विकेट मिला। कप्तान पैट कमिंस को कोई विकेट नहीं मिला। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर: अनिकेत वर्मा। मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार। इम्पैक्ट ऑप्शंस: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दूल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा और दानिश मलेवर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंदर के बच्चे का सिर लोटे में फंसा, VIDEO:अमरोहा में पीठ पर बैठाकर घूमती दिखीं मां; भूख-प्यास से तड़पता रहा
    Next Article
    बेंगलुरु में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत, घायलों से मिले सीएम सिद्धारमैया; मुआवजे का ऐलान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment