Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में RR-RCB मैच का टॉस थोड़ी देर में:दोनों टीमें अब तक नहीं हारीं, कोहली और सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर नजरें होंगी

    17 hours ago

    2

    0

    IPL का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। सीजन की दो सबसे बेहतरीन फॉर्म वाली टीमें गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे भिड़ेंगी। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। राजस्थान अपने शुरुआती तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। टीम को चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हैं। वहीं दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स ने भी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार दो जीत हासिल की हैं। हेड टु हेड में बेंगलुरु आगे IPL में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 17 मैच RCB ने जीते हैं, जबकि RR को 14 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। वहीं, बरसापारा स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। राजस्थान की बॉलिंग-बैटिंग दोनों मजबूत राजस्थान रॉयल्स इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अब तक अपने तीनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन पर बनी हुई है। राजस्थान की बल्लेबाजी इस सीजन काफी मजबूत दिखी है। टॉप ऑर्डर लगातार टीम को अच्छी शुरुआत दे रहा है, जबकि मिडिल ऑर्डर भी जिम्मेदारी निभाते हुए बड़े स्कोर खड़ा करने में सफल रहा है। टीम का अप्रोच आक्रामक रहा है। गेंदबाजी में भी टीम संतुलित नजर आई है। टीम में नई गेंद से बॉलिंग करने वाले गेंदबाज वर्ल्ड क्लास हैं। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर नई गेंद से बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं। कुल मिलाकर, राजस्थान रॉयल्स इस सीजन एक मजबूत और संतुलित टीम के रूप में उभरी है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी। इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में 2.23 लाख मतदाताओं के नाम सूची से कटे:विशेष पुनरीक्षण के बाद अब जिले में 11.74 लाख वोटर
    Next Article
    कहां गुम हैं TV के श्रीकृष्ण, मनमोहक मुस्कान वाले एक्टर का बदला हुलिया, 60 की उम्र में बनाई एब्स, फिटनेस के हो जाएंगे कायल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment