Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में राजस्थान Vs बेंगलुरु मैच:गुवाहाटी में टॉस के बाद फिर बारिश शुरू; RR ने गेंदबाजी चुनी, RCB में हेजलवुड की वापसी

    17 hours ago

    1

    0

    IPL का 16वां मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुवाहाटी में बारिश थम चुकी है। मैच रात 8:40 बजे शुरू होगा। कप्तान रियान पराग ने बताया कि तुषार देशपांडे को आराम दिया गया है। उनकी जगह बृजेश को मौका दिया गया है। बेंगलुरु में जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड की वापसी हुई है। राजस्थान अपने शुरुआती तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। टीम को चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत मिली है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार दो जीत हासिल की हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, अभिनंदन सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कल प्रयागराज आएंगी:6:30 घंटे रहेंगी संगमनगरी में, छात्र-छात्राओं व बालिकाओं से करेंगी संवाद
    Next Article
    RR vs RCB: खत्म हुआ इंतजार, RCB की प्लेइंग XI में हुई जोश हेजलवुड की वापसी, RR ने भी किया एक बदलाव

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment