Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में राजस्थान की लगातार चौथी जीत, बेंगलुरु हारी:वैभव ने 26 बॉल पर 78 रन बनाए, 7 छक्के लगाए; जुरेल ने भी फिफ्टी लगाई

    21 hours ago

    1

    0

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के सहारे राजस्थान रॉयल्स ने IPL में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स को 6 विकेट से हराया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। राजस्थान ने 202 रन का टारगेट 18 ओवर में 4 विकेट पर चेज कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 26 बॉल पर 78 रन की आतिशी पारी खेली। उनकी पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल नाबाद 81 रन बनाकर लौटे। मैच का स्कोरबोर्ड ध्रुव जुरेल की अर्धशतकीय पारी देखिए वैभव ने जुरेल के साथ 34 बॉल पर शतकीय साझेदारी की राजस्थान ने 21 रन पर यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया था। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी ने ध्रुव जुरेल के साथ शतकीय साझेदारी करके मैच एकतरफा कर दिया। दोनों ने 34 बॉल पर शतकीय साझेदारी पूरी कर ली थी। हालांकि, इस जोड़ी ने 37 बॉल पर 108 रन जोड़े। पाटीदार की फिफ्टी, कोहली ने 32 रन बनाए RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने 40 बॉल पर 63 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनसे पहले विराट कोहली ने 16 बॉल पर 32 रन बनाए। जोफा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा को 2-2 विकेट मिले। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राजस्थान टॉप पर कायम, बेंगलुरु नंबर-3 पर राजस्थान मौजूदा सीजन के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। टीम के पास 4 जीत से 8 अंक हैं। वहीं, बेंगलुरु की टीम यह मैच हारने के बाद तीसरे स्थान पर है। उसके पास 4 अंक हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, अभिनंदन सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर। मैच के अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस अभिरक्षा में मौत पर हाईकोर्ट सख्त:राज्य के अधिकारी से मांगे वीडियो व साक्ष्य, कहा-CBI जांच पर विचार
    Next Article
    वैभव सूर्यवंशी IPL में इस मामले में बन गए नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी, जायसवाल-राहुल को छोड़ दिया पीछे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment