Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में पंजाब ने राजस्थान को 223 का टारगेट दिया:20वें ओवर में 24 रन आए, प्रभसिमरन-स्टोयनिस ने फिफ्टी लगाई

    21 hours ago

    1

    0

    पंजाब किंग्स ने IPL के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 223 रन का टारगेट दिया। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान ने गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन बनाए। जवाबी पारी में राजस्थान ने पहले ओवर में बिना नुकसान के 7 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं। मार्कस स्टोयनिस ने 62 और ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 रन बनाए। राजस्थान की ओर से यशराज पुंजा ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने एक-एक विकेट झटके। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर्स ऑप्शन: विजयकुमार वैशाख, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, हरप्रीत बरार, मुशीर खान। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जॉफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, और यश पुनिया। इम्पैक्ट प्लेयर्स ऑप्शन: रवि बिश्नोई, रवि सिंह, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और शिमरोन हेटमायर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में सफाई विवाद पर भाइयों में मारपीट का मामला:शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई न होने का आरोप, दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज
    Next Article
    PBKS vs RR Live Score: स्टॉयनिस का धमाकेदार अर्धशतक, पंजाब किंग्स ने खड़ा किया 222/4 रनों का स्कोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment