Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में हैदराबाद vs राजस्थान- सनराइजर्स का चौथा विकेट गिरा:ईशान के बाद क्लासन पवेलियन लौटे, देशपांडे को पहली सफलता

    18 hours ago

    2

    0

    IPL के 19वें सीजन का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद ने 16 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। नीतीश कुमार रेड्‌डी और सलिल अरोरा क्रीज पर हैं। हेनरिक क्लासन 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तुषार देशपांडे ने रियान पराग के हाथों कैच कराया। ईशान किशन (44 बॉल पर 91 रन) को संदीप शर्मा ने अपनी ही बॉल पर कैच किया। ट्रैविस हेड (18 रन) को रियान पराग और अभिषेक शर्मा (जीरो) को जोफ्रा आर्चर ने कैच आउट कराया। मैच का स्कोरबोर्ड राजस्थान ने सीजन में सभी मैच जीते हैदराबाद और राजस्थान के बीच इस सीजन यह पहला मुकाबला है। दोनों टीमों का आज 5वां मैच है। RR अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल टॉप पर है। दूसरी ओर SRH 4 में से केवल 1 मैच जीती है और 3 हार चुकी है। दोनों टीमों की प्लेइंग सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: आर समरन, साकिब हुसैन, लियम लिविंग्सटन, शिवम मावी, हर्षल पटेल। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: वैभव सूर्यवंशी, शिमरोन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 8 अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी:सहाय हॉस्पिटल की ओटी-ICU सील, 6 को जारी किया नोटिस
    Next Article
    IPL- शतक से चुके ईशान किशन, 91 रन बनाकर आउट:बतौर कप्तान ये उनका सीजन का हाईएस्ट स्कोर; दूसरी पारी में वैभव पर होगी नजर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment