Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में हैदराबाद ने दिल्ली को 243 का टारगेट दिया:अभिषेक का शतक; कैपिटल्स ने निसांका का विकेट गंवाया, स्कोर 45/1

    19 hours ago

    1

    0

    अभिषेक की शतकीय पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 243 रन का टारगेट दिया है। जवाब में दिल्ली ने 4 ओवर में एक विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और नीतीश राणा क्रीज पर हैं। पाथुम निसांका (8 रन) को दिलशान मदुशंका ने कैच आउट कराया। उप्पल स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। SRH ने 20 ओवर में दो विकेट पर 242 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने नाबाद 135 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 68 गेंद की पारी में 10 चौके और 10 छक्के लगाए। हेनिरक क्लासन ने नाबाद 37 रन बनाए। दोनों ने नाबाद 66 रन की पार्टनरशिप की। अभिषेक के अलावा, ट्रैविस हेड ने 37, ईशान किशन ने 25 रन का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रनआउट हुआ। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर्स: दिलशान मदुशंका। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, समीर रिजवी, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार और टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर्स: त्रिपूर्णा विजय, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दष्मंथा चमीरा और आकिब नबी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सड़क हादसा, मां-बेटे की मौत:अंबेडकर नगर के किछौछा शरीफ दरगाह से दर्शन कर लौट रहे थे, ट्रक ने ऑटो में टक्कर मारी
    Next Article
    मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी के खिलाफ दिया विवादित बयान तो BJP पहुंची चुनाव आयोग, दर्ज कराई शिकायत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment