Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में गुजरात ने दिल्ली को 211 का टारगेट दिया:राशिद को लगातार दो बॉल पर विकेट, राणा-रिजवी को पवेलियन भेजा; राहुल की फिफ्टी

    20 hours ago

    1

    0

    गुजरात टाइटंस ने IPL-2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 211 रन का टारगेट दिया है। दिल्ली ने अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। केएल राहुल क्रीज पर हैं। राहुल ने 29 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 41वां अर्धशतक लगाया है। राशिद खान ने समीर रिजवी (जीरो) और नीतीश राणा (5 रन) को लगातार दो बॉल पर आउट किया। पाथुम निसांका (41 रन) को प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच आउट कराया। GT के कप्तान शुभमन गिल ने 45 बॉल पर 70, जोस बटलर ने 27 बॉल पर 52 और वॉशिंगटन सुंदर ने 32 बॉल पर 55 रन बनाए। दिल्ली से मुकेश कुमार ने दो विकेट झटके। लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट ऑप्शन: समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, नबी, नमीरा और नायर। गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट ऑप्शन: प्रसिद्ध कृष्णा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:तयेरी बहन का अंतिम संस्कार कर लौटते समय हुआ था हादसा, दूसरी बहन भी घायल
    Next Article
    PCB चीफ मोहसिन नकवी ने क्या बोला झूठ? PSL 2026 में खाली स्टेडियम को लेकर सामने आया नया बयान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment