Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- लखनऊ ने चेन्नई को 204 रन का टारगेट दिया:जोस इंग्लिस ने अर्धशतकीय पारी खेली, जैमी ओवर्टन को 3 विकेट

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL में रविवार के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 204 रन का टारगेट दिया है। चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाए। जवाबी पारी में चेन्नई ने एक ओवर में बिना नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं। सैमसन ने मोहम्मद शमी की बॉल पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। मैच का स्कोरबोर्ड इंग्लिस ने अर्धशतक लगाया जोश इंग्लिस ने 85 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद की पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। आखिरी में शहबाज अहमद ने नाबाद 43 रन बनाए। चेन्नई के जैमी ओवर्टन ने 3 विकेट झटके। अंशुल कम्बोज को 2 विकेट मिले। एक विकेट नूर अहमद को मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट ऑप्शंस: गुरजपनीत सिंह, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान और आकाश मधवाल। लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिचेल मार्श, जोस इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी। इम्पैक्ट ऑप्शंस: मुकुल चौधरी, आवेश खान, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ और मयंक यादव।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओरी बोले- 24 घंटे कंगना रनोट संग रह सकता हूं:खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेंगे, कहा- मोटिवेशन नहीं सिर्फ एक्शन पर भरोसा करता हूं
    Next Article
    IPL का गणित-गुजरात लगातार चौथी जीत से नंबर-2 पर:राजस्थान 5वें स्थान पर; मुंबई और लखनऊ पर प्लेऑफ रेस से बाहर होने का खतरा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment