Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- कोलकाता ने दो विकेट गंवाए, रहाणे आउट:मोहसिन खान को दो ओवर में दो सफलता, 15 गेंद पर 10 रन ही बना सके रहाणे

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कोलकाता ने पांच ओवर के बाद दो विकेट खोकर 27 रन बनाए हैं। अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन क्रीज पर हैं। टिम साइफर्ट बिना खाता खोले मोहसिन खान की गेंद मुकुल चौधरी को कैच थमा बैठे। कप्तान अजिंक्य रहाणे 15 गेंदों पर 10 रन ही बना सके। उनका विकेट भी मोहसिन ने लिया। मोहसिन ने दो ओवर में 8 रन देकर दो विकेट लिए हैं। मैच का पूरा स्कोर बोर्ड देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मोहसिन खान। इम्पैक्ट प्लेयरः हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आवेश खान, एम. सिद्धार्थ। कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, रमणदीप सिंह, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा और कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयरः मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, वरुण चक्रवर्ती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में ट्रैक्टर पलटा, जिंदा जला चालक, VIDEO:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जेसीबी से शव को निकाला
    Next Article
    VIDEO: संजू सैमसन ने पलक झपकने से पहले किया शुभमन गिल का काम तमाम, फैंस को आई धोनी की याद

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment