Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- कोलकाता ने लखनऊ को 156 रन का टारगेट दिया:रिंकू सिंह ने नाबाद 83 रन बनाए; मोहसिन खान ने 5 विकेट लिए

    18 hours ago

    1

    0

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 156 रन का टारगेट दिया है। इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। कोलकाता की शुरुआत खराब रही और टीम ने 93 रन में ही 7 विकेट गंवा दिए। इसके बाद रिंकू सिंह ने पारी संभाली और 51 बॉल पर 83 रन बनाए। यह उनके IPL करियर की सबसे बड़ी पारी रही। उन्होंने आखिरी ओवर में 4 सिक्स लगाए। पारी में 7 चौके और 5 सिक्स लगाए। कैमरन ग्रीन ने 34 रन का योगदान दिया। लखनऊ के लिए मोहसिन खान ने 5 विकेट झटके। उन्होंने कैमरन ग्रीन, अनुकूल रॉय, रोवमन पॉवेल, टिम साइफर्ट और अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेजा। वहीं रमनदीप सिंह को जॉर्ज लिंडे ने आउट किया। कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी ‘ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड’ के तहत आउट हुए। रन लेते समय थ्रो उनके शरीर से टकराया और अंपायर ने इसे जानबूझकर गेंद के रास्ते में आने का मामला मानते हुए आउट दे दिया। मैच का पूरा स्कोरबोर्ड देखें ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड क्या होता है? जब कोई बल्लेबाज जानबूझकर या अपने मूवमेंट से फील्डिंग टीम की थ्रो में बाधा डालता है, जैसे गेंद की लाइन में आना, थ्रो को रोकना या दिशा बदलकर फील्डर को परेशान करना, तो उसे ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट दिया जा सकता है। अगर अंपायर को लगता है कि बल्लेबाज ने जानबूझकर ऐसा किया है, तो ,बिना गेंद विकेट पर लगे भी उसे आउट करार दिया जा सकता है। चौथी बार कोई बल्लेबाज ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट अंगकृष रघुवंशी IPL में ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले यूसुफ पठान (2013), अमित मिश्रा (2019) और रवींद्र जडेजा (2024) इस नियम के तहत आउट हो चुके हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मोहसिन खान। इम्पैक्ट प्लेयरः हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आवेश खान, एम. सिद्धार्थ। कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, रमणदीप सिंह, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा और कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयरः मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, वरुण चक्रवर्ती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद:GRP पुलिस स्टेशन पर परीक्षार्थियों की सहायता में तैनात
    Next Article
    सांसद और कोतवाल में बीच सड़क पर हुई तू-तू मैं-मैं, गुस्साए MP आमरण अनशन पर बैठे; VIDEO वायरल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment