Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- कोलकाता के खिलाफ पहले गेंदबाजी करेगी लखनऊ:सीजन में दूसरी बार भिड़ंत, जॉर्ज लिंडे LSG की प्लेइंग-11 में

    17 hours ago

    2

    0

    लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। लखनऊ और कोलकाता का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। 3 अप्रैल को कोलकाता में खेले गए मैच में LSG ने KKR को 3 विकेट से हराया था। दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। लखनऊ ने 7 में से 2 मैच जीते और 9वें नंबर पर है। वहीं, कोलकाता को 7 में से अब तक सिर्फ एक जीत नसीब हुई है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मोहसिन खान। इम्पैक्ट प्लेयरः हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आवेश खान, एम. सिद्धार्थ। कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, रमणदीप सिंह, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा और कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयरः मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, वरुण चक्रवर्ती। ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान हारा:हैदराबाद 5 विकेट से जीता; अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की फिफ्टी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। IPL 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात की IPL 2026 में चौथी जीत:चेन्नई को 8 विकेट से हराया; सुदर्शन ने 87 रन बनाए, गायकवाड की फिफ्टी काम नहीं आई
    Next Article
    दामाद ने ससुराल में किया डबल मर्डर, पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या, ससुर और 3 साल के बेटे पर भी हमला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment