Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- हैदराबाद को 22 बॉल पर 31 रन की जरूरत:क्लासन की फिफ्टी, रेड्‌डी 21 रन बनाकर आउट; मुंबई ने 244 का टारगेट दिया

    20 hours ago

    1

    0

    IPL में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच का मैच रोमांचक मोड़ पर है। वानखेड़े स्टेडियम में 244 रन चेज कर रही हैदराबाद को 18 बॉल पर 24 रन की जरूरत है। टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासन और सलिल अरोरा क्रीज पर हैं। क्लासन फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। नीतीश कुमार रेड्‌डी 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। ट्रैविस हेड (76 रन) को हार्दिक पंड्या ने विल जैक्स के हाथों कैच कराया। अल्लाह गजनफर ने अभिषेक शर्मा (45 रन) और ईशान किशन (जीरो) को लगातार बॉल पर आउट किया। मुंबई ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए। मैच का स्कोरबोर्ड रायन रिकेल्टन ने शतक लगाया मुंबई से ओपनर रायन रिकेल्टन ने 55 गेंद पर नाबाद 123 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। रिकेल्टन के अलावा, विल जैक्स ने 46 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 31 रन बनाए। सनराइजर्स से प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट झटके। ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्‌डी को एक-एक विकेट मिला। कप्तान पैट कमिंस को कोई विकेट नहीं मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर: अनिकेत वर्मा। मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार। इम्पैक्ट ऑप्शंस: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दूल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा और दानिश मलेवर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ पसमांदा मुस्लिम समाज हज कमेटी पर भड़का:अध्यक्ष अनीस बोले - यात्रियों से अधिक राशि ली जा रही है , हज से व्यापार न किया जाए
    Next Article
    MI vs SRH Live Score Updates: हैदराबाद ने गंवाया चौथा विकेट, रेड्डी 21 रन बनाकर हुए आउट; यहां देखें लाइव स्कोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment