Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL-बेंगलुरु ने दिल्ली को 176 रन का टारगेट दिया:फिल सॉल्ट का अर्धशतक, अक्षर, कुलदीप, एनगिडी को 2-2 विकेट

    16 hours ago

    2

    0

    IPL 2026 के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC)को 176 रन का टारगेट दिया है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए फिल सॉल्ट ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 बॉल पर 63 रन बनाए। उनकी इस सीजन की यह दूसरी फिफ्टी रही। उनके और विराट कोहली के बीच पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई। सॉल्ट के अलावा टिम डेविड ने 26, कोहली ने 19 और देवदत्त पडिक्कल ने 18 रन बनाए। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने 2-2 विकेट लिए। मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला। वहीं, क्रुणाल पंड्या रन आउट हुए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 RCB: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम। DC: दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा। मैच का स्कोरकार्ड
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में गन्ना विभाग ने एडवाइजरी जारी की:चोटी बेधक कीट से फसल बचाने के उपाय बताए
    Next Article
    राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का जोरदार प्रदर्शन, पुतला भी जलाया; CM रेखा गुप्ता समेत कई बड़े नेता शामिल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment