Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL 2026; पहली जीत के इरादे से उतरेंगे ईशान किशन:कोलकाता में आज KKR-SRH का मुकाबला, हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी

    8 hours ago

    2

    0

    कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच खेला जा रहा है। कोलकाता ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले मैच में ईशान ने धमाकेदार पारी खेली और 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 2180 गेंदों में 3000 IPL रन पूरे किए। आज के मैच में भी उनपर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। वे सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले प्लेयर्स में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर KKR से समस्तीपुर के अनुकूल रॉय खेलते हुए नजर आएंगे, जिन्होंने MI के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा का डाइविंग कैच लिया था। इस टीम से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन भी खेलते नजर आ सकते हैं। हालांकि, पहले मैच में उन्हें मौका नहीं दिया गया था। वहीं, दोनों ही टीमें अपना पहला मैच हार चुकी है। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू में 80 रन बनाए ईशान किशन ने बतौर कप्तान अपने डेब्यू मैच में ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रन की दमदार पारी खेली। 16वें ओवर में फुल टॉस गेंद पर वे कैच आउट हुए, लेकिन इस पारी के साथ उन्होंने खास उपलब्धि हासिल कर ली। IPL में कप्तान के तौर पर ईशान डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे बड़े नामों के साथ शामिल हो गए। ईशान की इस धमाकेदार पारी की बदौलत उनकी टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के सामने 202 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। हालांकि, विराट कोहली की तूफानी बल्लेबाजी के आगे यह स्कोर कम पड़ गया और RCB ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान एक दिलचस्प और मजाकिया पल भी देखने को मिला। ईशान किशन ने कोहली को रन आउट करने की कोशिश में गेंद को अपने पैर के पास से स्टंप्स की ओर फेंका। इसके बाद विराट कोहली उनके पास आए और मुस्कुराते हुए उनके चेहरे को पकड़कर मजाकिया अंदाज में कुछ कहा। यह पल मैदान पर खिलाड़ियों के बीच दोस्ताना माहौल को दिखाता नजर आया। ईशान किशन के खेल से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में KKR vs SRH:कोलकाता ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, हैदराबाद से स्पिनर शिवांग कुमार डेब्यू कर रहे
    Next Article
    हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की कोशिशों में भारत भी शामिल, 35 देशों की अहम बैठक में लेगा हिस्सा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment