Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL-19; दिल्ली को 5 बॉल पर 9 रन की जरूरत:सिराज ने 19वें ओवर में 23 रन दिए, मिलर नाबाद; राहुल 92 रन बनाकर आउट

    21 hours ago

    1

    0

    IPL-19 का 14वां मैच रोमांचक मोड़ पर है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 211 रन का टारगेट चेज कर रही दिल्ली को 3 बॉल पर 8 रन की जरूरत है। अरुण जेटली स्टेडियम में होम टीम ने 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 203 रन बना लिए हैं। डेविड मिलर और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं। विपराज निगम 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच कराया। केएल राहुल (92 रन) को मोहम्मद सिराज ने जोस बटलर के हाथों कैच कराया। ट्रिस्टन स्टब्स (7 रन) रनआउट हुए। राशिद खान ने अक्षर पटेल (2 रन), समीर रिजवी (जीरो) और नीतीश राणा (5 रन) को पवेलियन भेजा। पाथुम निसांका (41 रन) को प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच आउट कराया। इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए। GT के कप्तान शुभमन गिल ने 45 बॉल पर 70, जोस बटलर ने 27 बॉल पर 52 और वॉशिंगटन सुंदर ने 32 बॉल पर 55 रन बनाए। दिल्ली से मुकेश कुमार ने दो विकेट झटके। लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट ऑप्शन: समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, नबी, नमीरा और नायर। गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट ऑप्शन: प्रसिद्ध कृष्णा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की बिजली कटी:7 दिनों से अंधेरे में दफ्तर, सवा लाख का बिल बकाया
    Next Article
    DC vs GT Live Score: दिल्ली के 6 विकेट गिरे, केएल राहुल 92 रन बनाकर आउट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment