Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indira Gandhi की जयंती आज, देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के नाम दर्ज हैं कई ऐतिहासिक फैसले

    1 day ago

    2

    0

    इंदिरा गांधी भारत की राजनीति में एक ऐसा नाम है, जिनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदा चर्चा में रहा। देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने ऐसे कई फैसले लिए, जिनकी वजह से मोरारजी देसाई द्वारा ‘‘गूंगी गुड़िया’’ कही गई इंदिरा ‘आयरन लेडी’ के तौर पर उभरीं। जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के यहां 19 नवंबर, 1917 को जन्मी कन्या को उसके दादा मोतीलाल नेहरू ने इंदिरा नाम दिया और पिता ने उसके सलोने रूप के कारण उसमें प्रियदर्शिनी भी जोड़ दिया।फौलादी हौसले वाली इंदिरा गांधी ने लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की बागडोर संभाली। सियासत की माहिर इंदिरा के कुछ फैसले विवादित भी रहे। प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सिफारिश पर देश में लगाए गए आपातकाल को उन्हीं फैसलों में गिना जाता हैं, जिसकी वजह से उन्हें अपनी सत्ता से भी हाथ धोना पड़ा और एक अन्य विवादित फैसला उनकी मौत की वजह बना।जून 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सैन्य कार्रवाई की कीमत उन्हें अपने सिख अंगरक्षकों के हाथों जान गंवाकर चुकानी पड़ी। 19 नवंबर की तारीख पर इतिहास में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1824 : रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में बाढ़ से 10 हजार लोगों की मौत। 1828 : उत्तरा प्रदेश के वाराणसी में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का जन्म।1838 : ब्रह्म समाज के आध्यात्मिक नेता केशब चंद सेन का जन्म। 1917 : इंदिरा गांधी का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म। 1969 : नासा के अपोलो-12 मिशन के अंतरिक्ष यात्री चार्ल्स पीट कॉनराड और एलन बीन चंद्रमा के तूफानों के सागर (ओशेनस प्रोसेलारम) क्षेत्र में उतरे।यह चंद्रमा पर मानव की दूसरी लैंडिंग थी। 1977 : मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात का ऐतिहासिक इस्राइल दौरा। यह किसी अरब नेता का पहला इस्राइल दौरा था।इस दौरान उन्होंने शांति स्थापना का प्रस्ताव पेश किया। इसी दिन टीएपी एयर पुर्तगाल की फ्लाइट 425 पुर्तगाल के मदीरा द्वीप पर स्थित फुंचल हवाई अड्डे (अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिससे विमान में सवार 164 लोगों में से 125 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत हो गई थी। 1982 : नयी दिल्ली में नौवें एशियाई खेलों की शुरूआत।लंबे अर्से के बाद देश में विशाल पैमाने पर खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। 1984 : मेक्सिको सिटी के पास पेट्रोलियम गैस भंडारण केंद्र में सिलसिलेवार विस्फोट और भीषण आग लगी। इस त्रासदी में 500 से अधिक लोगों की जान गई और 6000 से अधिक लोग घायल हो गए।1993 : चीन के शेनझेन स्थित झिली हस्तशिल्प कारखाने में भीषण आग लग गई जिसमें 87 मजदूरों की मौत हुई और 51 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। 1994 : भारत की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं। 1995 : कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया।कर्णम मल्लेश्वरी ने चीन के ग्वांगझू में आयोजित विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 113 किलोग्राम वजन उठाकर क्लीन एंड जर्क वर्ग में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 54 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 202.5 किलोग्राम भार उठाते हुए स्वर्ण पदक जीता था। 1997 : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला ने स्पेस शटल कोलंबिया के एसटीएस-87 मिशन से अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा शुरू की।कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 2000 : पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की मां नुसरत भुट्टो को दो वर्ष के कठिन कारावास की सज़ा सुनाई। 2007 : अमेजन ने किताब पढ़ने वाले इलेक्ट्रानिक उपकरण किंडल की बिक्री शुरू की, जिसने ई-बुक्स को प्रचलित बनाने में बड़ा योगदान दिया।2013 : लेबनान की राजधानी बेरूत में दो आत्मघाती विस्फोट हुए। इसमें 23 लोगों की मौत और लगभग 160 लोग घायल हुए। 2025 : गाजा में इजरायली हवाई हमलों में 25 फलस्तीनियों की मौत।
    Click here to Read more
    Prev Article
    World Heritage Week: देशभर के ASI स्मारकों में 19 नवंबर को मिलेगा मुफ्त प्रवेश
    Next Article
    Delhi: महिला इन्फ्लुएंसर के घर पहुंचे चेन्नई के व्यक्ति की पिटाई से मौत, दो गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment