Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इनवेस्ट यूपी की 25 हजार करोड़ की डील की तैयारी:PUCH–AI से MOU किया, कंपनी का टर्नओवर कम होने पर उठे सवाल

    5 hours ago

    1

    0

    इनवेस्ट यूपी ने 25 हजार करोड़ की AI डील की तरफ कदम बढ़ाए हैं। बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी Puch-AI से मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया गया है। यह कंपनी सिर्फ डेढ़ साल पुरानी है। 23 मार्च को इनवेस्ट यूपी ने दावा किया कि इस MOU के बाद यूपी देश का अग्रणी 'AI प्रदेश' बनेगा। वहीं, इस MoU के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं। उनका कहना है कि इतनी छोटी कंपनी, जिसका टर्नओवर 42.9 लाख रुपए का है, वो इतना बड़ा प्रोजेक्ट कैसे संभालेगी? क्या-क्या होगा इस प्रोजेक्ट में? डेढ़ साल पुरानी है स्टार्टअप कंपनी इनवेस्ट यूपी ने जिस Puch-AI से एमओयू किया है, वो डेढ़ साल पुरानी है। बेंगलुरु-आधारित इस स्टार्टअप के फाउंडर सिद्धार्थ भाटिया और अरजीत जैन हैं। दोनों ने 2025 में खुद के पैसों से यह कंपनी शुरू की थी। Puch-AI शहरी इलाकों से बाहर रहने वाले लोगों के लिए 20 भारतीय भाषाओं में वाट्सएप आधारित फ्री वॉइस AI सेवा देती है। विशेषज्ञों का दावा है कि कंपनी जिस तरीके की सेवा दे रही है, उस तरह की फ्री सेवा पहले से कई कंपनियां दे रही हैं। जैसे ही इस डील की जानकारी सार्वजनिक हुई, इस कंपनी को लेकर लोग ट्रोल करने लगे। लिखा- इस स्टार्टअप का सालाना रेवन्यू 50 लाख रुपए भी नहीं है। उससे कैसे 25 हजार करोड़ का MoU कर लिया गया? हालांकि कंपनी की ओर से सफाई में कहा गया है कि कंपनी के दूसरे प्रोजेक्ट भी हैं। कंपनी ने कुछ भी छिपाया नहीं है। कुछ लोग राजनीतिक कारणों से इस पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उठ रहे 3 सवाल
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत:होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत; रिपोर्ट- अमेरिका से बातचीत को ईरान तैयार
    Next Article
    लखीमपुर में तेंदुए को पकड़कर उल्टा लटकाया:खेतों में चौकड़ी मार रहा था, पकड़ने में दो घायल हुए; वन विभाग 1 घंटे बाद पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment