Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इमरान हाशमी के घर के बाहर जमा हुए फैंस:बर्थडे के दिन मुंबई में नहीं थे एक्टर; बेटे ने वीडियो कॉल के जरिए कराई बात

    2 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने मंगलवार को अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मुंबई स्थित उनके घर के बाहर फैंस और फोटोग्राफर्स की भीड़ जुटी। इमरान शूटिंग के चलते शहर में मौजूद नहीं थे, इसलिए उनके बेटे अयान ने वीडियो कॉल के जरिए फैंस की उनसे बात करवाई। जन्मदिन के मौके पर इमरान हाशमी को सोशल मीडिया और इंडस्ट्री से शुभकामनाएं मिलीं। इसी दौरान उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए फैंस उनका नाम पुकारते हुए उनके फिल्म के डायलॉग्स भी दोहराए। इमरान हाशमी की गैरमौजूदगी में उनके बेटे अयान घर से बाहर आए और फैंस से मुलाकात की। उन्होंने अपने पिता को वीडियो कॉल किया, जिसके जरिए इमरान ने फैंस से बातचीत की और उन्हें धन्यवाद कहा। इस दौरान अयान फोन पकड़े नजर आए। इमरान फिल्म आवारापन 2 और G2 में दिखेंगे वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज तस्करी में नजर आए थे। वहीं, वे जल्द फिल्म आवारापन 2 में नजर आएंगे, जो 2007 में आई उनकी ही फिल्म आवारापन का सीक्वल है। आवारापन का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था, जबकि सीक्वल का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं और इसे बिलाल सिद्दीकी ने लिखा है। इसके अलावा इमरान तेलुगु फिल्म G2 पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें अदिवि सेश और वामिका गब्बी भी हैं। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोतीझील में उतराता मिला किशोर का शव:मॉर्निंग वॉकरों ने स्वरूप नगर पुलिस को दी जानकारी, कल से लापता था
    Next Article
    NZ vs SA 5th T20I Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता, साउथ अफ्रीका की टीम कर रही है पहले बैटिंग, देखें Live Score

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment