Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्री-प्लेसमेंट प्रोग्राम संपन्न:छात्रों को करियर सफलता के लिए मिले महत्वपूर्ण मंत्र

    7 hours ago

    2

    0

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम बोर्डिंग हाउस के सेमिनार हॉल में रविवार को प्री-प्लेसमेंट प्रिपरेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना, उनके कौशल विकास को बढ़ावा देना और उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता FUgenEd समूह के चेयरमैन तलहा हनफी रहे। उन्होंने छात्रों को वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल, व्यक्तित्व विकास, संचार क्षमता और पेशेवर दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला। हनफी ने जोर दिया कि केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि आज के समय में इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप व्यावहारिक कौशल और आत्मविश्वास भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को प्लेसमेंट की तैयारी, इंटरव्यू तकनीक, रिज्यूमे निर्माण और करियर योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर सीखने की आदत विकसित करने की सलाह भी दी। उनके विचारों ने छात्रों को अपने करियर को लेकर नई दिशा और उत्साह प्रदान किया। इस अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के फूड टेक्नोलॉजी विभाग के फैकल्टी सदस्य और मुस्लिम बोर्डिंग हाउस के ट्रस्टी डॉ. सलमान हाशमी तथा छात्रावास के सुपरिटेंडेंट डॉ. इरफान खान भी मौजूद रहे। दोनों शिक्षकों ने छात्रों को कार्यक्रम से अधिकतम लाभ उठाने और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रावास के वरिष्ठ छात्र मोहम्मद राशिद, फैसल खान, दानिश खान, मोहम्मद हासिम, मोहम्मद शाहिद, इशराक सहित बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों ने करियर, प्लेसमेंट और स्किल डेवलपमेंट से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने मुख्य वक्ता और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में गोवंश आश्रय स्थलों पर निर्देश जारी:सीडीओ ने CCTV, हरे चारे और लू से बचाव इंतजामों की समीक्षा की
    Next Article
    लखनऊ में अश्वमेध धर्म ध्वजा यात्रा की घोषणा:20 अक्टूबर से शुरू होगी, 11,800KM निकलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment