Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इकाना में कल LSG vs KKR मैच:सही कॉम्बिनेशन की तलाश में लखनऊ, KKR के अनुकूल रॉय बोले- टीम का कॉन्फिडेंस हाई

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG और KKR ने 26 अप्रैल के मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें LSG के स्पिन कोच कार्ल क्रो शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारी बल्लेबाजी वैसी नहीं रही, जैसी होनी चाहिए थी। खिलाड़ियों से बेहतर यह कोई नहीं जानता, लेकिन मैं आपको विश्वास दिला सकता हूं कि हर तरह की मेहनत और बातचीत हो रही है। खिलाड़ी इसे सुधारने के लिए नेट्स में बहुत पसीना बहा रहे हैं। हमें लगता है कि हम एक अच्छी पारी से बस एक मैच दूर हैं और हमारे सभी बल्लेबाज बेहतरीन क्वालिटी के खिलाड़ी हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में KKR की तरफ से अनुकूल रॉय मौजूद रहे। उन्होंने कहा- टीम में लगातार मौके मिलने से काफी कॉन्फिडेंस आ रहा है। मैं पहले से तैयार हूं, तैयारी भी वैसी ही रहती है। खेल में जिन चीजों की जरूरत है, मैं उन पर काम कर रहा हूं। काफी अच्छा फील कर रहा हूं। अच्छा कॉम्बिनेशन खोजने की कोशिश में LSG LSG के मोमेंटम को हासिल करने पर कार्ल क्रो ने कहा कि निश्चित रूप से बहुत सारी तैयारी है, लेकिन आप एक सीमा तक ही तैयारी कर सकते हैं। मैच से एक दिन पहले या मैच वाले दिन स्थितियां कैसी होंगी, यह कोई नहीं जानता। इसलिए परिस्थितियों के अनुसार ढलना सबसे महत्वपूर्ण है। ओपनिंग पेयर में बदलावों पर कहा कि विपक्षी टीम क्या करने वाली है और उसी के अनुसार योजना बनाते हैं। बेशक, जब आप बहुत अच्छा नहीं खेल रहे होते हैं, तो आप उस सही तालमेल को खोजने की कोशिश करते हैं। साथ ही स्थिरता भी बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए हम अभी भी अपने लिए सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन खोजने की कोशिश कर रहे हैं। एक बार जब हमें वह मिल जाएगा, तो हम लंबे समय तक उसी के साथ बने रहने की कोशिश करेंगे। खेल पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत कार्ल क्रो ने कहा- काली मिट्टी की पिच होगी। सच कहूं तो एक विदेशी कोच के नजरिए से कभी-कभी हम मैच से पहले परिस्थितियों लाल मिट्टी, काली मिट्टी या मिक्स के बारे में बहुत ज्यादा चर्चा कर लेते हैं। मेरा व्यक्तिगत विचार यह है कि आपको सामने वाले खेल पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप पहले से कोई धारणा बनाकर आते हैं कि पिच कैसा खेलेगी, तो आप अपने खेल को सीमित कर लेते हैं। इसलिए जो भी पिच हो, आपको परिस्थितियों के अनुसार ढलना होगा। हो सकता है कि कुछ पर सीम ज्यादा हो, कुछ पर स्पिन या कुछ बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो। मिट्टी का रंग जो भी हो, बस खेल पर ध्यान देना जरूरी है। गेंदबाजों ने कई बार दिखाई लय LSG के स्पिन कोच कार्ल ने कहा- कुछ भी गलत नहीं हो रहा है। अगर आप उन मैचों को देखें, जैसे पंजाब वाला मैच, तो वहां 220-240 का स्कोर बन रहा था। ऐसी स्थिति में 10 की इकॉनमी से रन देना औसत से बेहतर है। आपको परिस्थितियों को देखना होगा। कभी-कभी अगर टीम को प्रति ओवर 12-13 रन चाहिए हों, तो 10 रन देना भी बिल्कुल सही है। मैं रवि बिश्नोई के बारे में बात करना चाहूंगा जिन्होंने पिछले मैच में 6 से थोड़ी ज्यादा की इकॉनमी से शानदार गेंदबाजी की। सिद्धार्थ ने भी कोलकाता के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की। एक स्पिनर के तौर पर कभी-कभी चीजें आपके पक्ष में नहीं जाती, लेकिन कुल मिलाकर उन्होंने दो-तीन मौकों पर बहुत अच्छी गेंदबाजी की है और हमारा ध्यान उसी पर है। हम जो करना चाह रहे हैं, वह अप टू द मार्क नहीं हो पा रहा है। रिजल्ट्स के बारे में कहें तो वह कभी अप और कभी डाउन होते रहते हैं। अभी हमारा दौर थोड़ा डाउन चल रहा है, लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं कि यहां से जितने मैच जीत सकें, वह हमारे लिए अच्छा होगा। लखनऊ के होम ग्राउंड पर जीत के सवाल पर अनुकूल ने कहा कि हार-जीत चलती रहती है, पर हमारी कोशिश है कि टीम अपना बेस्ट दे। टीम का कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा है। हमारे बॉलर्स अच्छा कर रहे हैं और बैटिंग में भी सुधार हुआ है, तो उम्मीद है कि हम जीतेंगे। माइंडसेट जितना क्लियर और कूल रहेगा, प्रदर्शन उतना ही बेहतर होगा। मैं बस यही कोशिश करता हूं कि टीम की जो जरूरत है, उसमें अपना 100 फीसदी दे सकूं और ज्यादा इधर-उधर की बातें न सोचूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर दीना मार्केट में आग लगने से दुकानदार की मौत:विधायक सरोज कुरील ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद का आश्वासन दिया
    Next Article
    संभल नगर पालिका में ₹167 करोड़ का बजट पास:3 पार्को के नाम बदलेंगे, महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment