Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद के दूसरे दिन वाराणसी नगर निगम की बजट बैठक:मुस्लिम पार्षदों ने बताया गलत, 10 मनोनीत पार्षदों को दिलाई गई शपथ

    2 hours ago

    2

    0

    वाराणसी नगर निग के अस्थायी सदन में रविवार और ईद के दूसरे दिन मूल बजट पर बैठक चल रही है। इस बैठक को लेकर मुस्लिम पार्षदों ने आक्रोश जताया है। मुस्लिम पार्षदों ने कहा कि ईद के दूसरे दिन सभी के घर मेहमान आते हैं ऐसे में महिला पार्षदों को भी घर छोड़ कर आन पड़ रहा है। यह गलत है। इस बैठक को सोमवार को भी किया जा सकता था। इस दौरान 10 मनोनीत पार्षदों को सदन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। देखिए सदन की कार्रवाई की तस्वीरें… ईद के दूसरे दिन सदन की बैठक गलत कांग्रेस पार्षद दल के नेता गुलशन अंसारी ने ईद के दूसरे दिन; रविवार होने के बावजूद बैठक करने को गलत बताया। उन्होंने कहा - चाहे कोई भी त्योहार हो उसके दूसरे दिन सभी के घर मेहमान आते हैं। लेकिन इस बात कन्ध्यान न रखते हुए आज सदन की बैठक बुलाई गई जबकि आज रविवार भी था। आज कई सारे मेहमान हमारे घर आने वाले थे। लेकिन हमने सबको मना किया। मुस्लिम महिला पार्षद भी घर का काम छोड़कर पहुंची जलालीपुरा वार्ड की कांग्रेस पार्षद समाना अंसारी ने कैमरे पर आए बिना बताया कि - ईद पर घर में मेहमानों का आना लगा हुआ है। लेकिन कल ही सदन की बैठक की सूचना मिली थी। मूल बजट की बैठक थी इसलिए आना ज़रूरी था। ऐसे में घर का काम छोड़कर आना पड़ा है। सदन की बैठक सोमवार को भी रखी जा सकती थी। वहीं वार्ड नंबर 94 की पार्षद नूरजहां परवीन ने भी इसे गलत बताया और कहा कि एक दिन बाद बैठक हो सकती थी। मूल बजट 2026-27 पर हो रही बैठक वाराणसी नगर निगम के अस्थायी सदन टाउनहॉल में नगर निगम की रविवार को बैठक चल रही है। यह बैठक मूल बजट 2026-27 पर चल रही है। इस बैठक में बजट पर चर्चा हो रही है। जिसमें सभी पार्षद मौजूद हैं। जिसमें पार्षदों ने सरकारी कार्यालयों से मिलने वाले टैक्स के न जमा होने का मुद्दा उठाया। इसमें नगर निगम के द्वारा सरकारी भवनों के टैक्स जमा करने की बात कही। जबकि अब सिर्फ दस दिन बचा है साल के खत्म होने में और अभी अभी 25 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य के सापेक्ष टैक्स नहीं जमा हुआ है। इसके अलावा ज्वलनशील एक्ट के संबंध में पार्षद गुलशन अली ने मुद्दा उठाया और उसे वसूलने और सुविधा देने की बात कही।वहीं एक अन्य पार्षद ने मनोरंजन कर बढ़ाने से हुए नगर निगम की आय वृद्धि पर महापौर का धन्यवाद दिया। नामित पार्षदों को दिलाई गई शपथ इस दौरान सदन शुरू होने के पहले नगर निगम के महापौर ने राज्यपाल द्वारा मनोनीत 10 पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें कंदवा के रहने वाले कमलेश पाल, भगवानपुर लंका के रहने वाले रामशंकर सिंह पटेल, साकेत नगर कालोनी, लंका के रहने वाले संजीव चौरसिया, ब्रह्मा घाट के रहने वाले संतोष शोला पुरकर, राज मंदिर वार्ड के रहने वाले मनोज यादव, बिरदोपुर के रहने वाले कृष्ण कुमार, कर्णघंटा के रहने वाले अंकुर मेहरोत्रा, चंदुआ छित्तूपुर सिगरा के मुन्ना सरोज, अगस्त्यकुंड दशाश्वमेध के सत्यनरायण सहानी और प्रह्लाद घाट के रहने वाले सुधीर कुमार त्रिपाठी ने पद और गोपनीयता की शपथ लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत:अलीगढ़ में 11 दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद तोड़ा दम
    Next Article
    राम मंदिर परकोटा 28 मार्च से सभी के लिए खुलेगा:प्राण प्रतिष्ठा के 2 साल बाद अब परिसर में परिक्रमा भी कर सकेंगे श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment