Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईंट भट्टे के गड्ढे में डूबकर सगे भाई-बहन की मौत:हरदोई में खेलते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, मां रो-रोकर हुई बेसुध

    17 hours ago

    1

    0

    हरदोई के चिमना गांव में एक ईंट भट्टे के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में एक भाई और एक बहन शामिल हैं। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक बच्चे लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के अमीनगर निवासी इरशाद खान के थे। इरशाद खान चिमना गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। भट्टे पर बारिश का पानी निकालने के लिए एक गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें काफी पानी भर गया था। इरशाद खान का 7 वर्षीय बेटा और 9 वर्षीय बेटी खेलते हुए गड्ढे के पास पहुंच गए। अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही लोनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला एक हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में रिक्शा चालक ने घर में लगाई आग:पड़ोसियों और पुलिस ने आग बुझाई, आरोपी मौके से फरार
    Next Article
    भरत कुंड का होगा भव्य विकास:36 करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी, मंदिर-घाटों लाइटिंग और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी तस्वीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment