Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान-इजरायल युद्ध का असर:कानपुर में महंगी LPG ने बिगाड़ा स्वाद, अब व्यापारियों ने की PNG कनेक्शन आसान करने की मांग

    4 hours ago

    1

    0

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर अब कानपुर के रसोईघरों और होटलों के चूल्हों तक पहुंचने लगा है। युद्ध की स्थिति के चलते एलपीजी (LPG) गैस की आपूर्ति प्रभावित होने और सिलेंडरों की किल्लत की आशंका के बीच शहर के व्यापारियों ने पाइप वाली गैस यानी पीएनजी (PNG) की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। शनिवार को ‘भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल’ के बैनर तले व्यापारियों ने साकेत नगर स्थित सीयूजीएल (CUGL) कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मुख्य महाप्रबंधक के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक पंकज राज को सौंपा और मांग की कि शहर में घरेलू और कमर्शियल पीएनजी कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल, सुलभ और किफायती बनाया जाए। रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों पर संकट प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने वार्ता के दौरान कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के कारण देशभर में एलपीजी गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। कानपुर में भी कमर्शियल सिलेंडरों की अनियमित उपलब्धता से रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानें और गेस्ट हाउस संचालक परेशान हैं। इससे न केवल व्यापार बाधित हो रहा है, बल्कि उपभोक्ता आपूर्ति श्रृंखला पर भी बुरा असर पड़ रहा है। व्यापारियों का तर्क है कि पीएनजी सुरक्षित और निरंतर मिलने वाला विकल्प है, लेकिन विभाग की जटिल प्रक्रिया के कारण लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। विधानसभा वार सहायता केंद्र खोलने की मांग व्यापारियों ने विभाग से मांग की कि कानपुर महानगर के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सहायता केंद्र खोला जाए और वहां सक्षम अधिकारी की नियुक्ति की जाए। इसके साथ ही विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी करने और कमर्शियल कनेक्शन के लिए निश्चित समय सीमा तय करने की भी जरूरत बताई गई। व्यापारियों ने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट्स को जल्द से जल्द कनेक्शन देकर उन्हें एलपीजी से पीएनजी की ओर शिफ्ट करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। 90 दिन का इंतजार और तकनीकी उलझनें सीयूजीएल के वरिष्ठ प्रबंधक पंकज राज ने बताया कि घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए एक ऐप उपलब्ध है, जिस पर आवेदन स्वीकृत होने के बाद 90 दिनों के भीतर कनेक्शन दिए जा रहे हैं। हालांकि, कमर्शियल कनेक्शन को लेकर विभाग की चुनौतियां भी सामने आईं। उन्होंने कहा कि कमर्शियल कनेक्शन के लिए फिलहाल कोई ऐप नहीं है और उपभोक्ताओं को विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। वरिष्ठ प्रबंधक ने कमर्शियल कनेक्शन में आ रही दिक्कतों को स्वीकार करते हुए व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनका ज्ञापन उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में दक्षिण अध्यक्ष कमल त्रिपाठी, युवा प्रदेश संगठन महामंत्री विनायक पोद्दार, अशोक शुक्ला, जितेंद्र सिंह, अरविंद गुप्ता, पवन गौड़, शैलेंद्र सेंगर, सत्यम मिश्र, विवेक गुप्ता, सुरेंद्र मिश्र सहित अन्य व्यापारी नेता शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मझवां सीट पर कौन मजबूत, विधायक शुचिस्मिता या कोई और:सपा से रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू या ज्योति? बसपा-कांग्रेस में किसे दिग्गज मानते हैं
    Next Article
    सीतापुर में सरिया पेट में घुसने से युवक की मौत:ई-रिक्शा से बाइक की टक्कर, वाहन पर लदी थी सरिया, लखनऊ ले जाते समय गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment