Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईएमटी दिवस पर 15 एंबुलेंसकर्मी सम्मानित:सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय ने उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया प्रशस्ति पत्र

    9 hours ago

    2

    0

    हरदोई। ईएमटी दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में 102 और 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े 15 उत्कृष्ट एंबुलेंस कर्मियों को सम्मानित किया गया। सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय ने इन कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। यह सम्मान पिछले एक वर्ष में (अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक) बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को दिया गया। इस पहल का उद्देश्य अन्य कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित करना है। जिले में 102 और 108 एंबुलेंस सेवा अपनी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए जानी जाती है। किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में इन सेवाओं का 24 घंटे निःशुल्क लाभ लिया जा सकता है। जिला प्रोग्राम मैनेजर राजकपूर ने बताया कि चयनित कर्मियों ने न केवल समय पर अपनी सेवाएं दीं, बल्कि अन्य कार्यों में भी सराहनीय योगदान दिया। सम्मानित होने वाले एंबुलेंस कर्मियों में ईएमटी सुनील कुमार, अनुराग वर्मा, संदीप गुप्ता, सच्चिदानंद, रवीश कुमार, हरि शंकर, शनिदेव और पंकज कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल रहे। संस्था के रीजनल मैनेजर राकेश पांडे ने ईएमटी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 102 और 108 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह निःशुल्क है। किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में 108 या 102 पर कॉल करके इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इस अवसर पर एंबुलेंस प्रभारी अनुराग मिश्रा, नितिन सिंह, मनोज कुमार दुबे और आकाश राव सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बनटांगिया प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह:जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
    Next Article
    होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी के बीच ईरान ने कहा- 'हमारे भारतीय दोस्त सुरक्षित हाथों में हैं, कोई चिंता नहीं'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment