Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    HPCL कांड, हर्षित के परिजन SSP से मिले:पिता ने अधिकारियों पर हत्याकांड में शामिल होने का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं एचपीसीएल कांड में मारे गए डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा के परिजन आज एसएसपी अंकिता सिंह से मिलने पहुंचे। परिवार ने मुलाकात के बाद संतुष्टि व्यक्त की, लेकिन एचपीसीएल के अधिकारियों पर इस कांड में शामिल होने का आरोप लगाया। परिजन दोपहर करीब 1.45 बजे एसएसपी आवास पहुंचे। उनकी मुलाकात एसएसपी अंकिता सिंह और एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया से हुई, जो दोपहर 3 बजे तक चली। बाद में, हत्याकांड की विवेचना कर रहे एसएचओ मूसाझाग वीरेंद्र तोमर को भी बुलाया गया। परिजनों ने विवेचक से कई सवाल किए, जिनमें से कुछ के जवाब उन्हें तुरंत मिले। शेष सवालों के जवाब जांच पूरी होने पर देने का आश्वासन दिया गया। विवेचक ने परिजनों द्वारा बताए गए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी नोट किया, ताकि उन पर भी जांच की जा सके। एसएसपी आवास से बाहर आकर हर्षित के पिता ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि वे अपने बेटे हर्षित मिश्रा के हत्याकांड के संबंध में एसएसपी से मिले थे। पिता ने कहा कि एसएसपी ने मुख्यमंत्री की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया है और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। हर्षित के पिता ने सीधे तौर पर एचपीसीएल के अधिकारी राजीव कुमार सिंह पर इस कांड में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने स्थानीय बाहुबलियों की संलिप्तता पर भी संकेत दिए, लेकिन इस पर अधिक टिप्पणी नहीं की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में तैनात होंगे 10 अप्रेंटिस:स्टूडेंट्स को मिलेगी बेहतर सुविधा, फाइनेंस कमेटी की मीटिंग में मिली मंजूरी
    Next Article
    हाथरस में प्रेम-प्रसंग के चलते युवक को गोली मारी:घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment