Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हावड़ा से जोधपुर के लिए 2 समर स्पेशल ट्रेनें शुरू:गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर 5 मिनट रुकेंगी गाड़ियां, गर्मी में यात्रियों को मिलेगी राहत

    2 hours ago

    1

    0

    गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने हावड़ा जाने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए दो वनवे स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इन ट्रेनों का ठहराव गोविंदपुरी स्टेशन पर भी होगा, जिससे कानपुर और आसपास के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि ट्रेन संख्या 04803 जोधपुर-हावड़ा वनवे स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को चलाई जाएगी। यह ट्रेन शुक्रवार को शाम 5 बजे जोधपुर से रवाना होगी। अगले दिन शनिवार सुबह 8:20 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद सुबह 8:25 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन रविवार सुबह 10:15 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09715 खातीपुरा-हावड़ा वनवे स्पेशल ट्रेन भी 24 अप्रैल को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन शुक्रवार शाम 5 बजे खातीपुरा से रवाना होगी। शनिवार रात 1:35 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचेगी। यहां से करीब डेढ़ घंटे के ठहराव के बाद रात 2 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शनिवार रात 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। रेल प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान पूर्व दिशा की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में राहत मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय और स्थिति ऑनलाइन या रेलवे पूछताछ केंद्र से जरूर जांच लें। अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्प लाइन के लिए 139 पर कॉल कर सकते है। साथ ही स्टेशन पर समय से पहले पहुंचें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर दुष्कर्म-हत्या: विश्वकर्मा समाज ने सौंपा ज्ञापन:दोषियों की गिरफ्तारी, कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग
    Next Article
    IPL 2026 Prediction: क्या चिन्नास्वामी में फिर गरजेगा किंग कोहली का बल्ला? RCB vs GT में कौन जीतेगा आज का मुकाबला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment