Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस थाने में दलित युवक की लाश मिली:मुस्लिम लड़की के साथ गाजियाबाद में अरेस्ट हुआ था; SHO-सिपाही सस्पेंड

    6 hours ago

    1

    0

    हाथरस के थाने में दलित युवक की फंदे से लटकती लाश मिली है। वह बाथरूम में बने रोशनदान से अंगोछे के सहारे लटक रहा था। युवती को भगाने के आरोप में उसे गाजियाबाद से गुरुवार को दिन में अरेस्ट किया गया था। पुलिस उसे पूछताछ के लिए हाथरस लेकर आई थी। मामला चंदपा थाने का है। युवक गाजियाबाद का रहने वाला था। सोशल मीडिया पर उसकी एक मुस्लिम लड़की से जान-पहचान हुई थी। किशोरी के पिता ने युवक पर बेटी की किडनैपिंग का केस दर्ज कराया था। उधर, युवक की मौत के बाद पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारी और ड्यूटी पर तैनात सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। जानिए पूरा मामला… चंदपा थानाक्षेत्र की रहने वाली 16 साल की मुस्लिम किशोरी की करीब एक साल पहले गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के गली नंबर-7 25 फुटा रोड के चंद्रपाल (30) पुत्र भोलाशंकर से सोशल मीडिया से दोस्ती हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत के बाद दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। बीते 15 अप्रैल को किशोरी अपने प्रेमी चंद्रपाल के साथ रहने के लिए घर छोड़ दी। किशोरी के घर छोड़ने के बाद पिता ने प्रेमी चंद्रपाल के खिलाफ बेटी के अपहरण का केस दर्ज करा दिया। पिता ने बताया- लोकलाज के चलते मैंने 3 दिन बाद केस दर्ज कराया। एफआईआर के बाद पुलिस ने गाजियाबाद से अरेस्ट किया एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया- गुरुवार को गाजियाबाद के लोनी कस्बे से चंद्रपाल को गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ किशोरी को भी बरामद कर लिया गया था। दोनों को हाथरस लाया गया और किशोरी को वन स्टॉप सेंटर के सुपुर्द कर दिया गया। चंद्रपाल को थाने में रखा गया था। रात करीब 9:50 बजे उसने शौच जाने की बात कही। ड्यूटी पर तैनात सिपाही उसे शौचालय ले गया। 15 मिनट तक जब चंद्रपाल बाहर नहीं आया तो सिपाही को शक हुआ। उसने अंदर जाकर देखा तो चंद्रपाल अपने ही गमछे के फंदे के सहारे शौचालय के रोशनदान से लटक रहा था। तत्काल फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां 10 मिनट के इलाज के बाद ही चंद्रपाल की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाल और सिपाही पर मुकदमा, सस्पेंड, एएसपी को जांच एसपी ने बताया- इस मामले में चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह और ड्यूटी आरक्षी लखन सिरोही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एएसपी रामानंद कुशवाहा को सौंपी गई है। थाने के सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। एसपी ने बताया- मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद उनके आरोपों के आधार पर तहरीर ली जाएगी। आरोपों की जांच की जाएगी। आज किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा, इसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। -------------------------------- भास्कर सर्वे… यूपी- 403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद:सपा को 135 सीटें; NDA के सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा की सहयोगी पार्टियों को होता दिख रहा है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा अपनी सभी 6 सीटों पर पिछड़ती दिख रही है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:योगी सरकार ने शिक्षा मित्रों के लिए 2 अरब 50 करोड़ का फंड जारी किया, अब 18 हजार रुपए खाते में जाएगा
    Next Article
    मऊ में रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड रिहर्सल:SP ने ली सलामी, अनुशासन और तालमेल का प्रदर्शन, उत्कृष्ट आरक्षियों को मिला सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment