Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस निजी अस्पताल में दो पक्षों में मारपीट:वीडियो आया सामने, काफी देर तक हुआ हंगामा

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस के मथुरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मथुरा रोड स्थित सरस्वती वीणा अस्पताल में कुछ लोग एक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए लाए थे। घायल व्यक्ति को वे लोग अस्पताल लेकर आए थे, जिनकी वजह से वह दुर्घटना में घायल हुआ था। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद, घायल को लाने वाले लोग बिना पूरा इलाज कराए ही वहां से जाने लगे। इस बात पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर की स्थिति नियंत्रित मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने अस्पताल में रखे वाइपर और झाड़ू जैसे सफाई उपकरण उठाकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस झगड़े में महिलाएं भी शामिल हो गईं। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कुछ लोगों को पकड़कर अपने साथ ले गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर जिला जेल में बंदी ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:शौचालय में लटकता मिला शव, 13 दिन पहले फोन कॉल न उठाने पर की थी पत्नी की हत्या
    Next Article
    सिसवा से कौन मजबूत, विधायक प्रेम सागर या कोई और:सपा से सुशील कुमार या रोशन मद्धेशिया? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment