Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में युवकों ने की खतरनाक स्टंटबाजी, VIDEO:चलती कार से बाहर निकलकर बनाई रील, पुलिस ने काटा चालान

    2 hours ago

    2

    0

    हाथरस में सोशल मीडिया पर रील बनाने के जुनून में युवकों ने खतरनाक स्टंट किए। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर सेल्फी लेने और स्टंट करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक तेज रफ्तार वाहनों के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंट कर रहे थे। इस दौरान उन्हें अपनी सुरक्षा या सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की परवाह नहीं थी। यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और संबंधित युवाओं का चालान काटा। पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की स्टंटबाजी और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़ा इमामबाड़ा में जुटे हजारों लोग:धर्मगुरुओं ने अयातुल्ला अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
    Next Article
    शाहजहांपुर के बंडा चैयरमेन समेत चार पर FIR:महिला के साथ मारपीट का आरोप, मां बोली- शादी झांसा देकर यौनशोषण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment