Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में दो मकानों में लाखों की चोरी:जेवरात और नगदी लेकर बदमाश फरार, 3 लाख रुपये का सामान गायब

    1 hour ago

    2

    0

    हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित पुष्प विहार कॉलोनी में बीती रात बदमाशों ने दो मकानों में लाखों रुपये की चोरी की। चोर इन घरों से नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। चोरी की पहली घटना चंदपा कोतवाली क्षेत्र के नगला ओझा गांव निवासी राजेश पाठक के मकान में हुई। राजेश पाठक खेती-बाड़ी करते हैं और उनका पुष्प विहार कॉलोनी में भी एक मकान है। घटना के समय मकान बंद था क्योंकि पाठक और उनका परिवार गांव में था। बदमाशों ने पहले ताला तोड़ने का प्रयास किया, फिर नीचे से सरिया उखाड़कर घर में घुस गए। उन्होंने अलमारियों और दरवाजों के कई ताले तोड़े। चोर यहां से 5 अंगूठी, एक मंगलसूत्र सहित अन्य जेवरात और 25,000 रुपये नकद चुरा ले गए। कुल मिलाकर, इस मकान से लगभग 3 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। शिक्षिका के मकान को भी बनाया निशाना... बदमाशों ने पास के ही एक और मकान को भी निशाना बनाया। इस मकान में एक सरकारी शिक्षिका किराए पर रहती हैं। सुबह जब स्थानीय लोगों को चोरी की जानकारी हुई, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की और पूछताछ की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:यूपी में 408 न्यायिक अफसरों का ट्रांसफर, गौरव शर्मा को लखनऊ भेजा गया
    Next Article
    लखनऊ में स्मार्ट मीटर से परेशान उपभोक्ता:महिलाएं बोलीं अब करेंगे विरोध,प्री पेड मीटर हटाने की मांग कहा झूठ बोलकर बदल दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment