Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में शिक्षक दंपती के बंद घर में चोरी:ताला तोड़कर अंदर घुसे हेलमेट पहने बदमाश, ज्वेलरी और कैश चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में गौतम विहार कॉलोनी में एक शिक्षक दंपती के बंद मकान में मध्य रात्रि चोरी हो गई। बदमाश काफी ज्वेलरी और 25 हजार नकद लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मकान मालिक आयुष गौड़ और उनकी पत्नी दोनों प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। वे अपनी बच्ची के साथ इस मकान में रहते हैं। घटना के समय, पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, जिसके कारण मकान बंद था। मध्य रात्रि में बदमाशों ने बंद मकान का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। उन्होंने इंटरलॉकिंग टाइल्स और सरिया का इस्तेमाल कर घर का दरवाजा और अलमारियों के लॉकर तोड़ दिए। बदमाशों ने घर से काफी ज्वेलरी और लगभग 25,000 नकद चुरा लिए। बदमाशों ने करीब पचास हजार रुपए की ज्वेलरी चोरी की। परिवार जब शादी समारोह से वापस लौटा, तो घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर उन्हें चोरी का पता चला। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक जांच-पड़ताल की। हेलमेट पहन कर आया एक बदमाश सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश इस वारदात को करते हुए दिख रहे हैं। इसमें एक बदमाश ने चेहरा छुपाने के लिए हेलमेट भी पहन रखा है। इस घटना के बाद कॉलोनी और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में गर्मी से बचाव को ओआरएस कॉर्नर:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड वार्ड में पंखे, एसी लगाने के निर्देश
    Next Article
    नहर में कूदे युवक का तीसरे दिन भी नहीं सुराग:सीतापुर में प्रेम विवाह के बाद पत्नी से विवाद, तीसरे दिन भी गोताखोर जुटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment