Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सड़क हादसे में महिला की मौत:सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में चारा लाद रही थी, बाइक ने टक्कर मारी

    23 hours ago

    2

    0

    हाथरस में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यह घटना सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सीकुर में हुई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की पहचान ऊतरा गांव निवासी 35 वर्षीय आरती पत्नी संदीप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 22 जून को आरती गांव सीकुर के पास सड़क किनारे खड़े होकर एक ई-रिक्शा में चारा लाद रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आरती सिर के बल गिरीं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। तीन बच्चों को छोड़ा बिलखते हुए.... हादसे के बाद परिजन उन्हें पहले अलीगढ़ ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया। कल देर रात जयपुर में इलाज के दौरान आरती ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को हाथरस ले आए और पुलिस को सूचना दी। आरती अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। उनके पति खेती-बाड़ी का काम करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    9 करोड़ 32 लाख के मादक पदार्थ नष्ट:बहराइच में विभिन्न थाना क्षेत्रों से हुई थी बरामदगी
    Next Article
    लखनऊ में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया का विरोध प्रदर्शन:बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अस्थि कलश को विस्थापित करने पर जताया विरोध, 9 अगस्त को महा आंदोलन की दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment