Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में हाईवे हादसे में जीजा-साले की मौत:वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार; ऐवरनपुर के पास दोपहर में हुआ हादसा

    8 hours ago

    2

    0

    हाथरस में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव ऐवरनपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के शहवाजपुर निवासी 33 वर्षीय राहुल पुत्र भगवान दास और कस्बा हरदुआगंज निवासी 35 वर्षीय जय पुत्र रामबाबू गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों आपस में जीजा-साले थे। मथुरा से लौटते समय हुआ हादसा बताया जा रहा है कि जय इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करता था, जबकि राहुल गाजियाबाद में कपड़े का व्यवसाय करता था। दोनों मथुरा दवा लेने गए थे और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। राहुल अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में सड़क हादसे में युवक की मौत:तिलक समारोह जाते समय बोलेरो ने मारी टक्कर, दो दोस्त घायल
    Next Article
    बिजनौर में आरा मशीन पर चला बुलडोजर:सरकारी रास्ता कराया गया कब्जामुक्त, राजस्व विभाग ने कार्रवाई की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment