Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में गोपेश्वर महादेव की पालकी शोभायात्रा निकली:वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने किया भव्य स्वागत, काफी श्रद्धालु हुए शामिल

    3 hours ago

    2

    0

    हाथरस में श्री बाबा गोपेश्वर नाथ जी के 155वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर नगर में आज शाम भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने अपनी टीम के साथ पालकी का स्वागत किया। उन्होंने बाबा की पालकी के समक्ष पूजन-अर्चन कर आरती उतारी। इस अवसर पर 'हर हर महादेव' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पालकी शोभायात्रा का शुभारंभ बागला कॉलेज रोड स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर से हुआ। यह सासनी गेट, कमला बाजार, गुड़ीहाई बाजार, मोती बाजार, नयागंज, चक्की बाजार, मेंडू गेट और सर्कुलर रोड होते हुए पुनः मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान उमाशंकर जैन, आशीष सेंगर और जिनेंद्र जैन ने आयोजक कमेटी के पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। मंदिर में आचार्य पंडित प्रदीप भारद्वाज ने श्री गणेश पूजन और श्री रामचरित मानस का पाठ किया। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद श्री गोपेश्वर नाथ सेवा समिति के प्रमोद कौशिक, बृजेश चंद्र मिश्र, पवन अग्रवाल, कृष्ण गोपाल सारड़ा, कुलदीप शर्मा, अमित अग्रवाल, सुमित पचौरी, नितिन बागला, चिंटू कैटर्स, रवि वर्मा, गोपाल गर्ग, आशीष रस्तोगी, अंकित अग्रवाल, लखन वार्ष्णेय, डॉ. रघुकुल तिलक दुबे और अनमोल गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तिभाव से बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े प्रबंध किए गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में फौजी की पत्नी की बेरहमी से हत्या:घर में अकेली पाकर घुसा संदिग्ध कातिल, सीसीटीवी में हाथ में छाता और बैग लिए कैद
    Next Article
    बस्ती में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:परिजनों ने मानसिक तनाव और विषाक्त पदार्थ सेवन की आशंका जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment