Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में DM ने किया पेट्रोल पंपों का निरीक्षण:बोले- जिले में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल उपलब्ध, लोग अफवाहों पर ध्यान न दें

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में आज पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के बीच DM अतुल वत्स ने मथुरा रोड और शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और लोगों को सुचारु रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चूना वाला, बल्क कैरियर और एग्रो सर्विस सेंटर जैसे पेट्रोल पंपों पर पाया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है। कहीं भी पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी कतारें नहीं थीं। जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों से पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और भुगतान के तरीकों (ऑनलाइन/नकद) के बारे में जानकारी ली। संचालकों ने बताया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और ग्राहकों से ऑनलाइन तथा नकद, दोनों माध्यमों से भुगतान स्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने मौके पर मौजूद ग्राहकों से भी बात की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पेट्रोल-डीजल निर्धारित दरों पर मिल रहा है या नहीं। ग्राहकों ने पुष्टि की कि उन्हें निर्धारित मूल्य पर ही ईंधन प्राप्त हो रहा है और उन्हें कोई समस्या नहीं है। किसी भी समस्या की स्थिति में प्रशासन को बताएं.. जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि जिले में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से सामान्य रूप से अपनी आवश्यकतानुसार ईंधन प्राप्त करने का आग्रह किया और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करने को कहा। इस निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, जिला पूर्ति अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में चैत्र नवरात्रि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा:कन्या पूजन के बाद भंडारों का आयोजन, श्रद्धालुओं ने खोले व्रत
    Next Article
    शास्त्री नगर के सिद्धपीठ गोल मंदिर में नवरात्रि उत्स्व:भव्य चौकी, झांकियों और महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment